'वो शक्तिशाली निर्णय ले सकते हैं तो हमें भी पावरफुल बनना पड़ेगा' कांग्रेस छोड़ने के कयासों पर हार्दिक पटेल

नई दिल्ली, 25 मार्च। गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) से पहले हार्दिक पटेल (Hardik Patel) की नाराजगी कांग्रेस के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने कहा है वे नौजवानों को मौका देने के पक्ष में हैं। कई ऐसे नौजवान हैं जो पार्टी लिए बहुत करना चाहते हैं। हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि वे नौजवानों की बातों नजरअंदाज नहीं कर सकते। हार्दिक ने कहा कि अगर उनके पास पावरफुल निर्णय लेने की शक्ति है तो हमें भी पावरफुल बनना पड़ेगा। इसके बाद कांग्रेस छोड़ने को लेकर लगाए जा रहे कयासों हवा मिल गई है।

Hardik Patel

हर्दिक पटेल से एएनआई ने जब यह पूछा की क्या वह वाकई कांग्रेस छोड़ने वाले तो हैं तो उन्होंने इसके इनकार किया। हार्दिक ने कहा कि लोग बहुत कुछ बातें करेंगे। जब अमेरिका में जो बाइडेन चुनाव जीते तो मैंने उनकी तारीफ की क्योंकि वहां उपराष्ट्रपति जो हैं वे इंडियन मूल की हैं। तो क्या इसका मतलब मैं जो बाइडेन की पार्टी में घुसने वाला हूं। अगल दुश्मन कोई अच्छा हो और उसकी तारीफ करने वाली कोई चीज हो तो हमें राजनीति में वो भी ध्यान रखना पड़ेगा।

कांग्रेस को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए हार्दिक पटेल ने आगे कहा कि अगर उनके पास पावरफुल निर्णय लेने की शक्ति है तो हमें भी पावर फुल होना पड़ेगा। और तुरंत निर्णय लेना पड़ेगा। अगर सिर्फ समय व्यतीत किया जाए तो लोग उससे दूर भागते हैं। बहुत सारे नौजवान हैं जो पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं और पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं। उन्हें पार्टी में जगह मिले यही मेरी बात है और वो बात मैं खुलकर कहता हूं। लोकतंत्र में यही तो स्वतंत्रता है कि आप पापा से भी सवाल कीजिए, सत्ता और अपने लोगों से भी सवाल कीजिए।

बताया जा रहा है कि हार्दिक पटेल कांग्रेस आलाकमान से नाराज हैं। कांग्रेस की आलोचना करने के कुछ ही दिनों बाद गुजरात में कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल ने 'फैसला लेने की क्षमता' के लिए बीजेपी की तारीफ की थी और कहा था कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई नेतृत्व में इसका अभाव है। कहा जा रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों की मानें तो हार्दिक पटेल और बीजेपी नेतृत्व के बीच बातचीत चल रही है। वह दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात भी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+