लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ा तो 14 अप्रैल के बाद शुरू हो सकती है घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग- हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली। 21 दिनों का लॉकडाउन अगर आगे नहीं बढ़ता है तो 14 अप्रैल के बाद एयरलाइंस कंपनियां घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू कर सकती हैं। ये बातें नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। उन्होंने आगे कहा कि 15 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने के बाद हालात को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें बहाल करने पर विचार किया जाएगा।

hardeep singh puri says domestic flight bookings can be start after 14 april

अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को लेकर उन्होंने कहा कि ये इस बात पर निर्भर करेगा कि किस देश से फ्लाइट आ रही है। साथ ही ये भी कहा कि कई देशों में फंसे भारतीयों को अभी 15 अप्रैल तक इंतजार करना होगा। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत से अपने देशों में जाने वाले विदेशी नागरिकों को लेकर जाने वाली उड़ानें किसी यात्री को लेकर वापस नहीं आएगी।

भारत ने यूएस, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे देशों को अपने नागरिकों को वापस ले जाने के लिए विशेष विमान की अनुमति दी है। एयर इंडिया के प्रमुख राजीव बंसल ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि कंपनी ने फ्रांस, आयरलैंड, जर्मनी और कनाडा के नागरिकों को पहुंचाने के लिए उनके साथ अनुबंध किया है। बता दें कि लॉकडाउन के ऐलान के बाद घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवाओं को स्थगित कर दिया था।

हालांकि, इस दौरान मालवाहक विमान, मेडिकल सहायता से जुड़ीं उड़ानें संचालित हो सकती हैं। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 21 दिनों का लॉकडाउन है। लॉकडाउन में विमान सेवाओं के साथ-साथ ट्रेन, मेट्रो और बस सेवाएं भी स्थगित कर दी हैं। इस दौरान किसी को बाहर निकलने की अनुमति नही हैं और लोगों को घरों में ही रहने को कहा जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस के मामले पिछले कुछ दिनों में बढ़े हैं और संक्रमित मरीजों की संख्या 2283 तक जा पहुंची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+