'राजनीतिक रोटियां सेकने की पड़ गईं आदत', हरदीप पुरी ने नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस को दिखाया आईना
Hardeep Singh Puri on Congress: हरदीप सिंह पुरी ने नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने भी तो किया था। तब क्यों नहीं बोले।

Hardeep Singh Puri on Congress: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सियासत तेज हो गई है। संसद भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। अब इसको लेकर राजनीति गरमा गई है। राहुल गांधी ने इसको लेकर मोदी सरकार को घेरा है।
वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस के हमले पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार के मुखिया संसद का उद्घाटन कर सकते हैं, तो हमारी सरकार के प्रमुख क्यों नहीं कर सकते। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कुछ लोगों को राजनीतिक रोटियां सेकने की आदत पड़ गई हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे इतिहास में कुछ ऐसे मौके आते हैं जब हम सबको इकट्ठा होकर किसी चीज को मनाना चाहिए। इसी प्रकार संसद भी एक उत्सव मनाने का मौका है। अगस्त 1975 में तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संसद एनेक्सी का उद्घाटन किया था। 1987 में तात्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संसद पुस्तकालय का उद्घाटन किया था। अगर कांग्रेस सरकार के मुखिया संसद का उद्घाटन कर सकते हैं, तो हमारी सरकार के प्रमुख (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) ऐसा क्यों नहीं कर सकते?
Recommended Video

वहीं, इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री के बजाय राष्ट्रपति को करना चाहिए। बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पीएम मोदी से मुलाकात कर नए संसद भवन का उद्घाटन करने का आग्रह किया था।
यह भी पढ़ें- Parliament Building: भारत का नया संसद भवन तैयार, जानें दुनिया की सबसे पुरानी संसदों का रोचक इतिहास












Click it and Unblock the Notifications