'राम मंदिर जरूर जाऊंगा, किसी पार्टी को दिक्कत है तो...', 22 जनवरी को अयोध्या जाने पर हरभजन सिंह की खरी खरी

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। हरभजन सिंह ने कहा है कि वह 22 जनवरी को राम मंदिर जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा है कि, उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कोई पार्टी क्या सोचती है।

हरभजन सिंह का ये बयान विपक्षी पार्टियों द्वारा राम मंद‍िर प्राण प्रत‍िष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद आया है। हरभजन सिंह ने साफ कर दिया है कि राम मंदिर प्राण प्रत‍िष्ठा कार्यक्रम में जाना उनके लिए सौभाग्य है।

Ram Mandir Ayodhya

हरभजन सिंह ने कहा, ''ये हमारा सौभाग्य है कि, राम मंदिर हमारे वक्त में बन रहा है...इसलिए हम सभी को अयोध्या जाना चाहिए और भगवान राम का आशीर्वाद लेना चाहिए। कोई जाए या ना जाए...मेरी भगवान में आस्था है...इसलिए मैं तो जरूर जाऊंगा...। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी पार्टी वाले जाते हैं या कौन सी पार्टी नहीं जाती है। लेकिन मैं तो जाऊंगा...।''

हरभजन सिंह बोले-'अगर किसी को मेरे राम मंदिर जाने से दिक्कत है तो...'

हरभजन सिंह ने कहा, ''अगर किसी को मेरे राम मंदिर जाने से कोई दिक्कत है, तो वे जा सकते हैं वे जो चाहें करें...। मुझे किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।''

Recommended Video

      राम मंदिर जरूर जाऊंगा,किसी पार्टी को दिक्कत है तो,22 जनवरी को अयोध्या जाने पर हरभजन सिंह की खरी खरी

      कांग्रेस पर तंज करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, ''कांग्रेस को जाना है तो जाए या ना जाए...। मैं भगवान में विश्वास करता हूं। मैंने जीवन में कुछ भी पाया है, उसपर भगवान की कृपा है। मैं तो आशीर्वाद लेने जरूर जाऊंगा।''

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+