HappyBirthdayBigB: 76 वें जन्मदिन पर फैंस से रूबरू हुए अमिताभ, 'जलसा' के बाहर लगा फैंस का तांता, देखें तस्वीरें

मुंबई। आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का 76वां जन्मदिन है लेकिन उनका जादू आज भी लोगों के दिलों पर बरकरार है, जिसका जीता जागता सबूत हमें रोज 'कौन बनेगा करोड़पति' के शो में दिखाई देता है। आज जिस मुकाम पर अमिताभ बच्चन हैं, वहां तक पहुंचने के लिए अमिताभ ने बहुत संघर्ष किया है।

HappyBirthdayBigB: 76 वें जन्मदिन पर फैंस ने रूबरू हुए अमिताभ, जलसा के बाहर लगा फैंस का तांता, देखें तस्वीरें

असफलता से गुजरकर सफलता के शिखर पर बैठे अमिताभ ने मुफलिसी का भी दौर देखा है लेकिन अपनी मेहनत के दम पर इस शहंशाह ने फिर से अपनी मिल्कियत खड़ी की जिसके आगे हर कोई सजदा करता है। अमिताभ ने वर्ष 1969 में बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म 'सात हिन्दुस्तानी' से की थी।लेकिन अमिताभ को सफलता फिल्म 'जंजीर' से मिली जो आज तक बदस्तूर जारी है।

अमिताभ के चाहने वाले आज उन्हें झोली भरकर दुआएं दे रहे हैं, आज सुबह से उनके घर 'जलसा' के सामने उनके फैंस पलकें बिछाकर उनका इंतजार करते दिखे, सदी के नायक ने उन्हें निराश नहीं किया और अपने घर के बाहर आकर सभी को नमस्कार करते हुए सबको धन्यवाद दिया।

आप भी देखिए तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+