अमिताभ बच्चन ने तिरंगे को किया सलाम, 72वें गणतंत्र दिवस पर इन बॉलीवुड स्टार्स ने दी बधाई
अमिताभ बच्चन ने तिरंगे को किया सलाम, 72वें गणतंत्र दिवस पर इन-इन बॉलीवुड स्टार्स ने दी बधाई
Bollywood wish Republic Day 2021: देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर नेता से लेकर अभिनेता सब सोशल मीडिया पर गणतंत्र दिवस की बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत, सोनू सूद, जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार सहित कई बॉलीवुड सितारों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर तिरंगे के साथ अपनी तीन तस्वीर शेयर कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को एकजुट होकर रहना चाहिए। सुरक्षित रहना चाहिए। तो आइए आपको बताते हैं कि कौन से बॉलीवुड कलाकार ने किस तरह से देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।
Recommended Video

- सनी देओल ने ट्वीट कर लिखा, "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम सब मिलकर देश में शांति, समरसता और सामाजिक सौहार्द के लिए एकजुट रहने का संकल्प लें और देश के निरंतर विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।"
- अभिनेता सोनू सूद ने भी अपनी तस्वीर शेयर कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही सोनू सूद ने लिखा है कि देश में बदलाव की जरूरत है।
-अभिनेता अनुपम खेर ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए, दिल दिया है जां भी देंगे एै वतन तेरे लिए।
- संगीतकार एआर रहमान ने भी लिखा- 'हैप्पी रिपब्लिक डे।
-अभिनेता जॉन अब्राहम ने लिखा, तन, मन, धन से बढ़कर, जण,गण मण। सत्यमेव जयते-2 कीटीम की ओर से सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 14 मई 2021 को सिनेमाघरों में इसे देखें।
-कंगना रनौत ने मेजर जनरल जीडी बख्शी का एक वीडियो शेयर कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है आपको जानना चाहिए कि हमें आजादी कैसे मिले।
-एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने गणतंत्र दिवस पर ट्वीट किया, 72 वें गणतंत्र दिवस पर बधाई और उम्मीद है कि हम सभी अपने संविधान को उतना ही पढ़ते हैं और समझते हैं जितना हम इसे मनाते हैं। हम जो असल में जो हैं, उससे अधिक देशभक्त होने में मदद करेंगे।
-अक्षय कुमार ने FAU-G गेम का लॉन्च वीडियो शेयर कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। अक्षय कुमार ने लिखा, दुश्मन का सामना करो। अपने देश के लिए लड़ो। हमारे ध्वज की रक्षा करो। भारत का सबसे प्रत्याशित एक्शन गेम, फियरलेस और यूनाइटेड गार्ड: FAU-G आपको सुर्खियों में और उससे आगे ले जाता है! आज ही अपना मिशन शुरू करें।












Click it and Unblock the Notifications