बेहद खूबसूरत है नव वर्ष की पहली सुबह, काशी में गंगा आरती तो बंगाल से आई मन मोहने वाली तस्वीरें
नई दिल्ली। भारत समेत पूरी दुनिया में नए साल का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया गया है, कल रात 12 बजते ही हर गली-मोहल्लों में पटाखों की आवाज सुनाई दी, हर किसी ने नववर्ष का स्वागत अपने अंदाज में किया है। न्यूईयर सेलिब्रेशन की बेहद खूबसूरत तस्वीरें देश-विदेश से आई हैं, कहीं तेज संगीत की धुनों पर नाचते हुए तो कहीं पूजा की आरती के साथ नववर्ष का स्वागत हुआ है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग नए साल के जश्न में डूबे रहे। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया, दिल्ली के इंडिया गेट पर नए साल का जश्न मनाने के लिए सैकड़ों लोग जुटे, काफी लोगों ने सोशल मीडिया पर नववर्ष के सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।
बेहद खूबसूरत है नव वर्ष की पहली सुबह
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में सबसे पहले न्यू ईयर का जश्न शुरू हुआ, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में शाम 6.30 बजे नए साल का जश्न मनाया गया, बुर्ज खलीफा की रंगत न्यूईयर सेलिब्रेशन के वक्त देखने लायक थी तो वहीं दूसरी ओर काशी के घाट पर नए साल की खूबसूरत सुबह ने हर किसी का मन मोह लिया है, देश के कई शहरों में नए साल का स्वागत मंदिर की घंटियों और आस्था की आरती के साथ हुआ है।
बंगाल से आई मनमोहने वाली तस्वीरें
ज्योतिषियों के मुताबिक साल 2020, भारत के लिए अच्छा साबित होगा, पंडित गजेंद्र शर्मा के मुताबिक आजाद भारत की कुंडली में चंद्रमा तृतीय भाव का स्वामी होकर तृतीय भाव में ही स्वराशि कर्क में विराजमान हैं। साथ ही शनि के नक्षत्र पुष्य में होने से शनि का फल भी देगा और शनि इस कुंडली के लिए योगकारक ग्रह है। यह ग्रह दशा भारत को नई ऊंचाइयां प्रदान करने वाली है।
Recommended Video
भारत के लिए अच्छा है साल 2020
वर्ष 2020 में 24 जनवरी से शनि के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही भारत के लिए शाइनिंग का नया दौर शुरू होगा। भारत अपनी धाक दुनिया में जमाएगा।
'भारत अंतराष्ट्रीय व्यापार-व्यवयास में जबर्दस्त तरक्की करेगा'
भारत को दुनिया में अग्रसर होने से कोई नहीं रोक सकता, हालांकि अनेक चुनौतियां आने वाली हैं। भारत को देश की भीतरी समस्याओं और भयंकर विरोधपूर्ण परिस्थितियों से जूझना पड़ेगा। हालांकि बुध के तृतीय भाव में विराजमान होने से भारत अंतराष्ट्रीय व्यापार-व्यवयास में जबर्दस्त तरक्की करेगा। वनइंडिया परिवार भी देश के सभी लोगों को नववर्ष की बधाई देता है और उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता है।












Click it and Unblock the Notifications