राहुल लौटे, गुलजार हुए कांग्रेस के दफ्तर
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राहुल गांधी के लंबे अंतराल के बाद लौटने के साथ ही कांग्रेस के मुख्यालय अकबर रोड और युवा कांग्रेस के राजेन्द्र प्रसाद रोड स्थित दफ्तर गुलजार हो गए। इधर लंबे समय से सन्नाटा पसरा था।

आज फिर इन दोनों दफ्तरों में नेताओं की आवाजाही दिखी। गाडियां दफ्तरों के अंदर-बाहर आती-जाती जाती दिखीं। कुछ लोग इधर के बगीचों में बैठकर गप मार रहे थे। सारा माहौल खुशनुमा था।
एसपीजी थी राहुल संग, यानी सरकार को पता था ठिकाना
राहुल के आने से आएगी जान
उधर, युवा कांग्रेस चीफ अमरिंदर सिंह राजा बरार बहुत बिजी दिखे। कह रहे थे कि राहुल गांधी के वापस आने से पार्टी में नई जान आ जाएगी। हमने जल्दी-जल्दी में कुछ सवाल दागे। पूछा कि क्या युवा कांग्रेस मेहनत कर रही है... बीते पंजाब विधानसभा चुनाव में गिद्दड़बाहा निर्वाचन क्षेत्र से मनप्रीत बादल को मात देने वाले राजा ने कहा कि अभी कुछ समय हुआ है इस पद के संभाले हुए। हम फिर भी कांग्रेस को एक्टिव करने में लगे हैं।
राहुल का करीबी
राजा को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। उन्होंने ही राजा को युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने महाराष्ट्र से सांसद राजीव सातव का स्थान लिया है। उन्होंने माना कि युवा कांग्रेस में फिर से जान फूंकने की पूरी गुजांइश है। वे इस काम में राहुल गांधी की मदद लेंगे। बहरहाल, लोकसभा और फिर बहुत से विधान सभा चुनावों में हार के बाद फिर से कांग्रेस के दफ्तरों में हलचल दिखी।












Click it and Unblock the Notifications