Krishna Janmashtami 2021: जन्माष्टमी आज,राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई
नई दिल्ली, 30 अगस्त। आज पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। मथुरा समेत देश के सभी कृष्ण मंदिरों में सुबह से ही 'हरे रामा हरे कृष्णा' के जयकारे गूंज रहे हैं। हालांकि कोरोना संकट की वजह से भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं लेकिन आज के इस पावन पर्व पर देशभर और दुनिया के श्रीकृष्ण मंदिर को सुंदर तरीके से सजाया गया है।

Recommended Video
इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। पीएम ने ट्विटर पर लिखा, 'सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!।'

तो वहीं महामहिम रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के जीवन-चरित के बारे में जानने और उनके संदेशों के प्रति स्वयं को समर्पित करने का अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य तथा समृद्धि का संचार करे।'

जन्माष्टमी : तिथि और शुभ मुहूर्त
- अष्टमी तिथि प्रारंभ: 29 अगस्त 2021 रात 11:25 से
- अष्टमी तिथि समाप्त: 31 अगस्त को सुबह 01:59 तक
- रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ: 30 अगस्त को सुबह 06 बजकर 39 मिनट
- रोहिणी नक्षत्र समाप्त: 31 अगस्त को सुबह 09 बजकर 44 मिनट
- अभिजित मुहूर्त: - 30 अगस्त सुबह 11:56 से लेकर रात 12:47 तक
- गोधूलि मुहूर्त: - 30 अगस्त शाम 06:32 से लेकर शाम 06:56 तक

कुछ खास बातें
- कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानी कि आठवें दिन मनाई जाती है
- पुराणों के हिसाब से तो भगवान कृष्ण की आयु 125 साल बतायी गई है जबकि पंडितों के हिसाब से भगवान की उम्र 110 साल थी।
- हर कोई जानता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने सिर्फ राधा से ही प्रेम किया है लेकिन फिर भी महाभारत, पुराणों या भागवत कहीं भी राधा का जिक्र नहीं है।
- राधा बरसाना की रहने वाली थीं, ऐसा कहानियों में वर्णित है लेकिन नंदगोपाल की यह मित्र या हमजोली नहीं बल्कि उम्र में उनसे बड़ी थीं।
- भगवान श्री कृष्ण के धनुष का नाम शारंग और अस्त्र का नाम सुदर्शन चक्र था।
- भगवान श्री कृष्ण की गदा का नाम कौमोदकी और शंख को पांचजन्य कहते थे।












Click it and Unblock the Notifications