International Family Day 2023: परिवार को भेजें ये शानदार मैसेज, देखते ही लुटा देंगे प्यार
परिवार दिवस के इस खास मौके पर हम आपके लिए कुछ शानदार मैसेज लेकर आए हैं, जो आप अपनी फैमिली के साथ शेयर कर सकते हैं।

International Family Day 2023: हर इंसान के जीवन में फैमिली का बहुत अहम रोल होता है। जीवन का कोई भी पड़ाव हो, परिवार का साथ इंसान को हमेशा आगे बढ़ने की ही हिम्मत देता है। ऐसे में फैमिली के इसी महत्व को समझने के लिए हर साल मई में परिवार दिवस मनाया जाता है।
फैमिली डे का इतिहास
साल 1994 में संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन की शुरुआत की थी। इस दिन को मनाने की शुरुआत का उद्देश्य परिवार के महत्व को समझाना था। उस दिन से लेकर हर दिन 15 मई को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस सेलिब्रेट किया जाता है।
परिवार को भेजें खूबसूरत मैसेज
परिवार दिवस के इस खास मौके पर अगर आप भी अपनी फैमिली को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये कोट्स आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। ये कोट्स पूरी तरह से फैमिली को समर्पित हैं और जाहिर तौर पर जब आप फैमिली ग्रुप में ये भेजेंगे तो उन्हें खुशी होगी।
- कुछ रिश्तों का मोल नहीं होता, यूं तो जीवन में कई लोग मिलते हैं लेकिन परिवार की तरह कोई अनमोल नहीं होता।
- लड़ाई- झगड़े तो परिवार में होते हैं पर हम एक दूसरे का कभी साथ नहीं छोड़ते।
- जिस परिवार में माता पिता हंसते हैं, उस घर में सभी देव भगवान बसते हैं।
- परिवार से बड़ा नहीं है कोई धन
- परिवार के बिना जीवन है अधूरा
- सबका साथ मिले तो परिवार हो पूरा
- परिवार किसी के जीवन का सबसे मजबूत स्तंभ होता है।
- अपनों का साथ मिलेगा तो दिन बन जाएगा यादगार
- आओ मिलकर बोले अपनों से एक बार तुम हो तो इस जीवन में हैं बहार
- बहुतों ने मेरा दिल तोड़ा अच्छे हो या बुरा हर हालात में मेरे परिवर ने मेरा साथ कभी नहीं छोड़ा।












Click it and Unblock the Notifications