Happy Dussehra 2019: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली। देशभर में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शाम को जगह-जगह रावण के पुतलों का दहन होगा। हालांकि कई जगहों पर अलग तरीके से भी दशहरे का पर्व मनाया जाता है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

PM Modi

उन्होंने एक वीडियो साझा कर देशवासियों से कहा है, 'विजयादशमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।'

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, 'सभी नागरिकों को दशहरे की बधाई और शुभकामनाएं। ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। यह हमें ईमानदारी और सच्चाई से जीने की प्रेरणा देता है। आशा करता हूं कि ये दिन देश के लोगों के लिए खुशी और समृद्धि लेकर आए।'

कंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, 'विजयादशमी का पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं!'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा है, 'विजयादशमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें!'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, 'बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा। जय कृपाल जय जयति मुकुंदा।। अधर्म,अन्याय और आसुरी प्रवृत्तियों पर धर्म, न्याय और उदात्त मानवीय मूल्यों की विजय के महापर्व विजयादशमी की सभी देशवासियों को अनेक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वे हम सभी का कल्याण करें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+