Children's Day 2023 Wishes: 'ये वो नन्हें फूल हैं...', बाल दिवस पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
Happy Children's Day 2023: हर साल 14 नवंबर के दिन 'बाल दिवस' मनाया जाता है। आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है, उन्हें बच्चे बहुत प्रिय थे इसलिए उनका जन्मदिन बच्चों को समर्पित है। वो बच्चों के प्रिय 'चाचा नेहरू' थे।

आज के दिन स्कूलों में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और चाचा नेहरू के सुविचारों को याद किया जाता है। आज के दिन को आप भी दिल छू लेने वाले बधाई संदेशों के जरिए खास बना सकते हैं।
यहां देखें कुछ दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश
- हर किसी के जीवन का सबसे खूबसूरत पल बचपन होता है, इसे सभी को संवारना चाहिए, बाल दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
- मुस्कुराहट की मासूमियत और दिलों की पवित्रता हमेशा बनी रहे, हर बच्चा खुश रहे, बाल दिवस की शुभकामनाएं।
- बच्चे हमारे लिए भगवान का अनमोल उपहार हैं। बाल दिवस की शुभकामनाए़ं।
- बच्चे बगीचे में कलियों की तरह हैं और उनका सावधानीपूर्वक और प्यार से पालन-पोषण किया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश का भविष्य और कल के नागरिक हैं। बाल दिवस की शुभकामनाएं।
- बच्चे मन के सच्चे, सारी जग की आंखों के तारे, बाल दिवस की शुभकामनाएं।
- ये वो नन्हें फूल हैं जो भगवान को लगते प्यारे, बाल दिवस की शुभकामनाएं।
- हम भी अगर बच्चे होते, नाम हमारा होता डबलू बबलू, खाने को मिलते लड्डू, बाल दिवस की शुभकामनाएं।
- बचपन का वो हर मौसम सुहाना था, बाल दिवस की शुभकामनाएं।
- रोने की वजह ना थी, ना कोई हंसने का बहाना था, बाल दिवस की शुभकामनाएं।
- सबसे प्यारा था बचपन, सबसे न्यारा था बचपन, बाल दिवस की शुभकामनाएं।
- कोई लौटा दे मेरे बचपन के दिन, बाल दिवस की शुभकामनाएं।

- बचपन का प्यार कभी भूल नहीं जाना, बाल दिवस की शुभकामनाएं।
- एक बचपन का जमाना था, होता जब खुशियों का खजाना था, बाल दिवस की शुभकामनाएं।
- चाहत थी चांद की लेकिन दिल तितली पर फिदा था, वो बचपन बहुत याद आता है, बाल दिवस की शुभकामनाएं।
- हम करेंगे चाचा नेहरू के सपने साकार, बाल दिवस की शुभकामनाएं।
- दिल में बसते हैं हमारे चाचा नेहरू, बाल दिवस की शुभकामनाएं।
- बच्चे हैं ईश्वर का रूप, ना मन में मैल केवल गुड़िया का खेले खेल, बाल दिवस की शुभकामनाए़ं।
- आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे, वही देश का भविष्य तय करेंगे, बाल दिवस की शुभकामनाए़ं।
'आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे'
आपको बता दें कि पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म साल 1889 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। आधुनिक भारत का निर्माण करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेहरू महान विचारक और बहुत अच्छे लेखक थे। उन्होंने बच्चों के लिए 1955 में चिल्ड्रन्स फिल्म सोसाइटी इंडिया की स्थापना की थी। नेहरू ने कहा था, 'आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे, वही देश का भविष्य तय करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications