Happy Birthday Anasuya Sarabhai: मजदूरों के हक में लड़ने वाली कार्यकर्ता के लिए गूगल ने बनाया डूडल

मजदूरों के हक में काम करने वाली प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अनासूया साराभाई का आज 132वां जन्मदिन है। इस मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें सम्मानित किया है। अनासूया देश में महिला श्रम आंदोलन की अग्रणी थीं और उन्होंने ही अहमदाबाद टेक्सटाइल श्रम संघ (मजूर महाजन संघ) की स्थापना की थी।

Recommended Video

    Google ने Doodle बनाकर किया Anasuya Sarabhai को Birthday Wish । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मजदूरों के हक में काम करने वाली प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अनासूया साराभाई का आज 132वां जन्मदिन है। इस मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें सम्मानित किया है। अनासूया देश में महिला श्रम आंदोलन की अग्रणी थीं और उन्होंने ही अहमदाबाद टेक्सटाइल श्रम संघ (मजूर महाजन संघ) की स्थापना की थी।

    Google Doodle Anasuya Sarabhai

    11 नवंबर, 1885 को अहमदाबाद में जन्मी अनासूया ने जिंदगी में कई परेशानियां देखी हैं। उनका जन्म तो एक संपन्न परिवार में हुआ था लेकिन बचपन में ही माता-पिता का साया सिर से उठ गया। इसके बाद तीनों भाई-बहन को एक चाचा ने पाला। जब वो 13 साल की थीं तो उनका बाल-विवाह करा दिया गया। ये शादी ज्यादा समय नहीं टिक पाई।

    अनासूया ने साल 1912 में लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में दाखिला लिया। वहां से पढ़ाई के बाद वो वापस भारत आईं और महिलाओं के लिए काम करने लगीं। मजदूरों के हक में हमेशा खड़ी रहने वाली अनासूया ने महीने भर तक उनके साथ हड़ताल पर थीं। बुनकरों के हक के लिए उनीक इस लड़ाई में खुद महात्मा गांधी भी शामिल हुए थे। इसी के बाद देश के सबसे पुराने मजदूर संघ 'मजूर महाजन संघ' की स्थापना हुई थी।

    अनासूया को गुजरात में लोग प्यार से मोटाबेन बोलते थे। अनासूया ने अपनी करीबी मित्र एला भट्ट के साथ मिलकर 1972 में सेल्फ-इम्प्लॉइड महिला एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सेवा) का गठन किया था। इसके कुछ महीने बाद ही अनासूया साराभाई ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

    ये भी पढ़ें: Google Doodle: टैगोर की 'नृत्य समरागिनी' सितारा देवी को गूगल का सम्मान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+