5 भाषाएं जानने वाली नवनीत राणा की बोल्ड तस्वीरें हुई थी लीक, मचा था हंगामा, जानिए क्या था मामला?
मुंबई, 25 अप्रैल। मुंबई में हनुमान चालीसा पाठ के विवाद में सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को रविवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कल की रात दोनों की जेल में कटी है। वैसे आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है, जब नवनीत राणा का नाम विवादों में आया है, इससे पहले भी वो कई विवादों का हिस्सा रह चुकी हैं।

नवनीत राणा को 5 भाषाओं का ज्ञान हैं
राजनीति में आने से पहले निर्दलीय सासंद नवनीत राणा साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। आपको बता दें कि आर्मी ऑफिशियल के घर में पैदा हुईं नवनीत राणा को 5 भाषाओं का ज्ञान हैं और उन्होंने तेलुगू, कन्नड़, तमिल,मलयालम और पंजाबी फिल्मों में काम किया है।
Recommended Video

बोल्ड फोटोशूट भी काफी सुर्खियों में रहा
साल 2014 में राजनीति में एंट्री करने के बाद नवनीत ने एक्टिंग को बॉय-बॉय कर दिया। हालांकि अपनी एक्टिंग के दौरान नवनीत अपने बोल्ड अंदाज के लिए भी चर्चित रहती थीं। उनका एक बोल्ड फोटोशूट भी काफी सुर्खियों में रहा था। जब 2019 में वो अमरावती से एमपी बनी थीं तो उस दौरान भी उनका यही ओल्ड एंड बोल्ड फोटोशूट वायरल हुआ था, जिस पर फिर से काफी विवाद हुआ था।

बॉलीवुड में भी किया है काम
नवनीत ने साल 2005 में बॉलीवुड फिल्म 'चेतना द एक्साइमेंट' में काम कियाा था, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री पायल रोहतगी भी थी। ये फिल्म भी अपने उत्तेजक दृश्यों के कारण चर्चा में थीं लेकिन इसके बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं थी।

शादी भी दुनिया भर में चर्चित रही
गौरतलब है कि साल 1986 में पंजाबी परिवार में जन्मी नवनीत राणा मिजाज से भी काफी बेबाक कही जाती हैं। 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुआत करने वाली नवनीत ने साल 2011 में बड़नेरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय एमएलए रवि राणा से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात योग गुरु बाबा रामदेव के एक योग कार्यक्रम में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये प्रेम में बदल गई। दोनों की शादी भी दुनिया भर में चर्चित रही थी।

नकली जाति प्रमाण पत्र जमा किया था
क्योंकि दोनों ने सामूहिक विवाह किया था, जिसमें उनके साथ 3710 जोड़ों ने सात फेरें लिए थे। ये शादी लिम्का बुकऑफ रिकॉर्ड है। वो पिछले साल अपनी जाति को लेकर भी चर्चा में थीं, उनपर नकली जाति प्रमाण पत्र जमा करने का इल्जाम लगा था, उन्होंने प्रमाणपत्र में अपनी जात मोची बताई थी जो झूठ थी, जिसे कोर्ट ने झूठा साबित किया था और उन पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने दो लाख का जुर्माना ठोंक दिया था।
29 अप्रैल को सुनवाई
आपको बता दें कि फिलहाल नवनीत और उनके पति को मुंबई की अदालत ने 6 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. दोनों की जमानत की अर्जी पर 29 अप्रैल को सुनवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications