हंदवाड़ा शहीद कर्नल आशुतोष की बेटी तमन्ना बनना चाहती है आर्मी ऑफिसर
जयपुर। जयपुर में मंगलवार को हंदवाड़ा शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर उनकी पत्नी पल्लवी शर्मा और 12 साल की बेटी तमन्ना भी मौजूद थीं। पत्नी पल्लवी ने अपने पति की चिता को मुखाग्नि दी। शहीद कर्नल की पत्नी पल्लवी शर्मा ने कहा है कि वह सेना में जाना चाहती हैं मगर यह सरकार की मंजूरी और उनकी उम्र पर निर्भर करता है। हालांकि उन्होंने अपनी बेटी तमन्ना के सेना में जाने की इच्छा को लेकर भी सकारात्मक रुख अपनाया है।
Recommended Video

12 साल की तमन्ना जाएगी सेना में
हंदवाड़ा एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर हैदर और दो और आतंकी मारे गए। कर्नल शर्मा के घर में उनकी 12 साल की बेटी तमन्ना भी है और एक मई को ही उसका बर्थडे था। साल 2018 और 2019 में वीरता पुरस्कार से सम्मानित होने वाले कर्नल शर्मा की बेटी पापा की लाडली थी। जब पल्लवी से पूछा गया कि क्या तमन्ना सेना में जाना चाहती है तो उनका जवाब सकारात्मकता से भरा था। पल्लवी ने कहा, 'जहां तक मेरी बेटी की बात है तो जो पिछले दो दिनों से वह कर रही है, उसे देखकर तो लगता है कि वह सेना में जाना चाहती है। लेकिन यह उसकी इच्छा पर है।' पल्लवी का कहना है कि वह चाहेंगी कि उनकी बेटी पहले एक अच्छी इंसान और देश की जिम्मेदार नागरिक बने।












Click it and Unblock the Notifications