Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हाथों में हाथ थामे ब्लैक ड्रेस में एयरपोर्ट पर नजर आए दीप-वीर, क्या हनीमून पर निकले?

मुंबई। हिंदी सिनेमा के नए-नवेले स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पिछले महीने ही शादी की है, इनकी शादी का जश्न तो कई दिनों तक चला लेकिन दोनों ने हनीमून का प्लान थोड़ी दिनों बाद रखा था,वजह थी रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा', जिसके प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह ने फैसला किया था कि वो अपना हनीमून कुछ वक्त बाद प्लान करेंगे क्योंकि ये उनके करियर की बड़ी फिल्म है। फिलहाल सिंबा अब रिलीज हो चुकी है और फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली है, ऐसे में अब रणवीर सिंह का अपनी पत्नी दीपिका संग घूमना तो बनता ही है।

हनीमून डेस्टिनेशन को भी सीक्रेट रखा गया

हनीमून डेस्टिनेशन को भी सीक्रेट रखा गया

वैसे दोनों ने अपनी शादी की तरह ही अपने हनीमून डेस्टिनेशन को भी सीक्रेट रखा है, खबर है कल रात दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आए, रणवीर ने ब्लैक पैंट, प्लेन टी-शर्ट और बाइकर लेदर जैकेट पहना था तो वहीं दीपिका ने भी ब्लैक स्कर्ट और जैकेट पहना था।

कहां गए दोनों खुलासा नहीं हुआ

कहां गए दोनों खुलासा नहीं हुआ

हालांकि खुलासा नहीं किया गया है कि ये दोनों हनीमून के लिए ही कहां गए हैं लेकिन उनके करीबियों का कहना है कि दीपिका-रणवीर दोनों नए साल का जश्न और हनीमून साथ-साथ ही सेलिब्रेट करना चाह रहे थे इसलिए वो दोनों कहीं बाहर गए हैं।

6 साल की डेटिंग के बाद की दीप-वीर ने शादी

आपको बता दें कि दीप-वीर ने लगभग 6 साल की डेटिंग के बाद शादी की है, शादी के बाद दीपिका ने अपने पहले इंटरव्यू में कुछ चौंकाने वाली बातें कही थी, दीपिका ने कहा था कि वो और रणवीर जब मिले तो छह महीने बाद ही ये फैसला कर चुके थे कि हम शादी करेंगे, हालांकि हमें शादी कब करनी चाहिए इस पर हमने नहीं सोचा था।

रफ्ता-रफ्ता हमारा रिश्ता मजबूत हुआ

रफ्ता-रफ्ता हमारा रिश्ता मजबूत हुआ

दीपिका ने कहा कि छह साल के रिलेशनशिप में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन हमारा रिश्ता मजबूत बना रहा। यह कोई नहीं जानता था कि हम चार साल पहले सगाई कर चुके थे। सिर्फ उसके माता पिता, मेरे माता पिता और हमारी बहनों के अलावा किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+