'हमास है आधुनिक रावण...', इजरायल के राजदूत से मिलीं कंगना रनौत, देखें तस्वीरें
Kangana Ranaut: बॉलीवुड सुंदरी कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों को लेकर हमेशा चर्चित रहती हैं। ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर बोलने वाली कंगना रनौत ने इजरायली एम्बेसडर से मुलाकात की है, उन्होंने इस मीटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो कि इस वक्त वायरल हो रही हैं।

कंगना ने इस मुलाकात के बाद इजरायल और हमास विवाद पर अपना पक्ष भी रखा और उन्होंने हमास की तुलना 'रावण' से कर डाली।
आतंकवाद के खिलाफ इजराइल का समर्थन
कंगना ने इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ इजराइल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आज इंडिया में मौजूद राजदूत श्री नाओर गिलोन से मुलाकात हुई। इस वक्त इजरायल और भारत दोनों ही आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। कल जब मैं रावण दहन के लिए दिल्ली पहुंची थी तो मुझे महसूस हुआ था कि मुझे उन लोगों से जरूर मिलना चाहिए जो कि हमास यानी कि आधुनिक रावण से लड़ रहे हैं।
'हमास ने छोटे बच्चों और महिलाओं को निशाना बनाया'
इसलिए 'मैं आज यहां पर आई, जिस तरह से हमास ने छोटे बच्चों और महिलाओं को निशाना बनाया है, वो दिल को झकझोर देने वाला है। मुझे पूरा भरोसा है कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में इजरायल जरूर सफल होगा। साथ ही उन्होंने ये भी बोला कि उन्होंने राजदूत से भारत के आत्मनिर्भर लड़ाकू विमान तेजस की भी चर्चा की है।'
'किस्मत का क्या कमाल है...'
मालूम हो कि इससे पहले कंगना की मुलाकात एक फ्लाइट में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से हुई थी। जिसकी तस्वीरें भी कंगना ने ट्विटर पर शेयर की थी। उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए लिखा था कि 'किस्मत का क्या कमाल है, आज सुबह फ्लाइट में मुझे सर्वकालिक महान श्री अजीत डोभाल जी के बगल में बैठने का मौका मिला, तेजस (हमारे सैनिकों को समर्पित एक फिल्म) के प्रचार के दौरान मुझे सर से मिलने का मौका मिला जो हर सैनिक के लिए प्रेरणाश्रोत हैं, इस मुलाकात को मैं शगुन मानती हूं, जय हिंद।'
फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी 'तेजस'
आपको बता दें कि कंगना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तेजस' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में कंगना एयरफोर्स ऑफिसर तेजस गिल का किरदार प्ले कर रही हैं। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर ने धूम मचा रखी है, देखते हैं कि फिल्म दर्शकों को प्रभावित करती है या नहीं। फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला हैं जबकि सर्वेश मेवाड़ा फिल्म के लेखक और निर्देशक हैं।












Click it and Unblock the Notifications