Malik vs Wankhede: अरुण हलदर पर भड़के नवाब मलिक, कहा-'उनका बर्ताव सवालों के घेरे में, करूंगा शिकायत'

मुंबई, 01 नवंबर। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाने वाले महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को प्रेसवार्ता करके एक बार फिर से तीखे सवाल किए हैं। उन्होंने अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर पर निशाना साधते हुए कहा है कि 'हलदर का व्यवहार कहीं न कहीं संदेह के घेरे में है, सीधे ये कह देना कि समीर दाऊद वानखेड़े ने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया और उनके घर चले जाना। ये बहुत सारे सवाल खड़े कर रहा है। हम देश के राष्ट्रपति और सामाजिक न्याय मंत्री को इसकी शिकायत करेंगे।'

अरुण हलदर पर भड़के नवाब मलिक

अरुण हलदर पर भड़के नवाब मलिक

उन्होंने आगे कहा कि 'अरुण हलदर एक वैधानिक पद पर बैठ कर उस व्यक्ति के घर जाते हैं जिस पर शक की सुई है। उनके घर पर जाकर कागजात उलट-पलट कर देखते हैं और क्लीन चिट दे देते हैं कि दस्तावेज सही हैं, देश के सामाजिक न्याय राज्य मंत्री जिनका काम अनुसूचित जाति के लोगों को न्याय देने का है जिसने फर्जीवाड़ा करके सर्टिफिकेट लिया वो उसका समर्थन करते हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है।'

'वो जिस कुर्सी पर बैठे हैं, उसका तो लिहाज करें'

'वो जिस कुर्सी पर बैठे हैं, उसका तो लिहाज करें'

आपको बता दें कि एक दिन पहले भी नवाब मलिक ने हलदर के लिए कहा था कि 'वो जिस कुर्सी पर बैठे हैं, कम से कम उसका तो लिहाज करें, वो बिना कुछ सोचे-समझे किसी के बारे में कोई प्रतिक्रिया ना दें।'

'समीर ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है'

'समीर ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है'

मालूम हो कि वानखेड़े से मिलने के बाद अरुण हलदर ने कहा था कि 'समीर ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है। समीर वानखेड़े ने उन्हें अपनी जाति से संबंधित जो कागजात दिखाए हैं उससे साबित होता है कि वो महार समाज से हैं और उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है और उनकी पहली शादी स्पेशल मैरज एक्ट के तहत हुई थी।'

नवाब मलिक पर तंज कसा

साथ ही उन्होंने इशारो-इशारों में बिना नाम लिए नवाब मलिक पर तंज कसते हुए कहा था कि 'जो कोई भी अनुसूचित जाति आयोग पर बिना विचार किए उंगली उठाएगा, उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।'

नवाब मलिक लगातार वानखेड़े पर निशाना साध रहे हैं

मालूम हो कि नवाब मलिक लगातार वानखेड़े पर निशाना साध रहे हैं, उन्होंने वानखेड़े को फर्जी बताया है। उन्होंने इससे पहले कहा था कि वानखेड़े मुस्लिम थे उन्होंने दलित हिंदू सार्टिफिकेट के जरिए आईआरएस की नौकरी पाई है। नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े का एक कथित निकाहनामा अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया था। जिसमें उनके पिता का नाम दाऊद वानखेड़े और धर्म के नाम पर इस्लाम लिखा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+