तेजस ने एयरफोर्स के लिए भरी पहली उड़ान
नई दिल्ली। हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड और डीआरडीओ ने बुधवार को देश के पहले लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (एलसीएस) तेजस की पहली सफल सॉर्टी को अंजाम दिया।

इंडियन एयरफोर्स के लिए तैयार किए गए इस एयरक्राफ्ट का टेस्ट बैंगलोर में किया गया। इस एयरक्राफ्ट को 'सीरिज प्रोडक्टशन 1,' नाम दिया गया है और अब यह कई तरह के एक्सेप्टेंस परफॉर्मेंस टेस्ट से गुजरेगा।
इसके बाद ही इसे इंडियन एयरफोर्स को सौंपा जाएगा। डीआरडीओ के अधिकारियों की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।
डीआरडीओ के मुताबिक इंडियन एयरफोर्स इस तरह के चार एयरक्राफ्ट्स को इसके मूल्यांकन से पहले और इसके फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस से पहले बैंगलोर में तेजस की स्क्वाड्रन के लिए रखने की योजना बना रहा है।
एयरफोर्स की ओर से 40 एलसीए एमके 1 एयरक्राफ्ट्स का ऑर्डर दिया है और पांच और स्क्वाड्रन को डीआरडीओ और एचएएल की ओर से पहले ही डेप्लॉय कर दिया गया है।
तेजस को दिसंबर 2013 में इनीशियल ऑपरेशनल क्लीयरेंस हासिल हुआ था और अगले कुछ माह के अंदर इसे फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस हासिल होगा और इसके बाद इसका आधिकारिक संचालन शुरू हो सकेगा। इस एयरक्राफ्ट को एचएएल और डीआरडीओ साथ में मिलकर निर्मित कर रहे हैं।
पिछले कई वर्षों से इस पर काम चल रहा है और इसका इंतजार काफी लंबा होता जा रहा है। इस पर अब तक करोड़ों रुपए खर्च हो चुके हैं और कई वर्षों से इसका इंतजार हो रहा है। एचएएल ने अब तक सात एलसीए का निर्माण ट्रायल के लिए किया है।
-
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव -
PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू -
'खुले में कपड़े बदलना, पता नहीं कौन देख रहा', बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, झेली ऐसी परेशानी -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी 11,000 सस्ती, अब इतने का मिल रहा है 100 ग्राम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट -
'सबको माफ करते हुए जाओ,' बेड पर पड़े हरीश राणा ने आखिरी बार झपकाईं पलकें, सामने आया अंतिम विदाई का VIDEO -
Delhi Weather: मार्च की गर्मी में दिल्ली में अचानक बारिश क्यों? IMD ने बताया असली कारण, आगे कैसा रहेगा मौसम? -
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप कर ली शादी, किसी को नहीं हुई कानो-कान खबर, कौन हैं खूबसूरत वाइफ? -
BAN vs PAK: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच आज, बिना पैसे खर्च किए घर बैठे फ्री में देख सकेंगे LIVE -
Delhi Weather Update: दिल्ली में बरसे बादल, लोगों को मिली गर्मी से राहत, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? -
आज का मेष राशिफल 15 मार्च 2026: अटके काम बनेंगे पर खर्चों का रखें ख्याल -
Bengal Opinion Poll 2026: बंगाल का अगला CM कौन? TMC या BJP किसको कितनी सीटें? नए ओपिनियन पोल ने बढ़ाया सस्पेंस -
Papamochani Ekadashi 2026 Effect: इन 4 राशियों की एकादशी पर चमकी किस्मत, मिलेगा सच्चा प्यार, होगा धन लाभ












Click it and Unblock the Notifications