Hajj Yatra 2018: हज जाने के लिए 15 नवंबर से कर सकेंगे आवेदन

अगले साल (2018) में हज पर जाने के लिए 15 नवंबर से आवेदन पत्र उपलब्ध होंगे। आवेदन भरने की आखिरी तारीख सात दिसंबर तय की गई है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को हज-2018 की घोषणा की है।

Hajj Yatra 2018 - नई दिल्ली। अगले साल (2018) में हज पर जाने के लिए 15 नवंबर से आवेदन पत्र उपलब्ध होंगे। आवेदन भरने की आखिरी तारीख सात दिसंबर तय की गई है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को हज-2018 की घोषणा की है। मुंबई के हज हाउस में हज-2018 की घोषणा करते हुए नकवी ने कहा कि इस बार केंद्र सरकार ने हज की घोषणा पिछले साल के मुकाबले लगभग एक महीने पहले कर दी है। इससे संबंधित एजेंसियों को तैयारी करने का पर्याप्त अवसर मिलेगा और हाजियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने में मदद मिलेगी। हज पर जाने के लिए इच्छुक भारतीय हज समिति की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर सकते हैं। हज के लिए फार्म ऑनलाइन भरे जाते हैं।

Hajj Yatra 2018

नकवी ने इस दौरान नया हज मोबाइल ऐप भी लांच किया। इस ऐप से हाजियों को ऑनलाइन आवेदन करने में सहूलियत होगी। हज के लिए आवेदन, पूछताछ एवं सूचना, हज से सम्बंधित नवीनतम गतिविधियों की जानकारी और ई-पेमेंट इस ऐप के जरिए किया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+