H3N2 Influenza: महाराष्ट्र में दूसरी मौत, भर्ती होने के बजाए मरीज खुद लेने लगा था दवाई

H3N2 का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहां पर एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। वो H3N2 के साथ कोरोना से पीड़ित था।

Ahmednagar

कोरोना महामारी के बाद अब H3N2 इन्फ्लूएंजा का खतरा बढ़ गया है। महाराष्ट्र में भी इसके कई केस सामने आ चुके हैं। इस बीच अहमदनगर के स्वास्थ्य विभाग ने एक 23 वर्षीय युवक की मौत की पुष्टि की है, जो कोरोना के साथ ही H3N2 से संक्रमित हो गया था। इन मामलों को देखते हुए राज्य का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट पर है।

मामले में अहमदनगर के सिविल सर्जन डॉ. संजय घोगरे ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर का एक मेडिकल छात्र कोरोना से संक्रमित हुआ था। इसी बीच वो इन्फ्लूएंजा की भी चपेट में आ गया। दोनों वायरस के प्रभाव से उसको निमोनिया हुआ और उसकी हालत बिगड़ती चली गई। संक्रमण ज्यादा होने की वजह से उसकी मौत हो गई। ये राज्य में एन्फ्लूएंजा से दूसरी मौत है। इससे पहले नागपुर में एक 74 साल के बुजुर्ग का निधन हुआ था।

अलीबाग से लौटा था छात्र
डॉक्टरों ने मृतक का ट्रैवल रिकॉर्ड भी उसके घर वालों से लिया है। जिस पर पता चला कि वो चार दिनों के लिए अलीबाग गया था। वहां से वो 6 मार्च को लौटा और तीन-चार दिन बाद उसकी तबीयत खराब होना शुरू हो गई। उसे खांसी, बुखार के साथ सिरदर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों ने उसे तुरंत भर्ती होने को कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया और खुद से ही अपना इलाज शुरू कर दिया। ऐसे में उसकी हालत बिगड़ती चली गई। बाद में निमोनिया की वजह से उसकी मौत हुई।

2.6 लाख लोगों की जांच
वहीं मामले में स्वास्थ्य मंत्री सावंत ने बताया कि जनवरी से अब तक महाराष्ट्र में इन्फ्लूएंजा के लिए 2.6 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। उनमें से 303 इंफ्लुएंजा H1N1 (स्वाइन फ्लू) और 58 H3N2 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने लोगों से लक्षण दिखने पर तुंरत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी, क्योंकि बहुत से लोग खुद से ही दवा लेना शुरू कर देते हैं। ऐसे में उनकी हालत बिगड़ती चली जाती है।

ये हैं लक्षण
अगर कोई शख्स H3N2 की चपेट में आता है। तो उसे बुखार, सिरदर्द, खांसी की समस्या हो सकती है। इसके साथ शरीर में दर्द, मतली आना, उल्टी या दस्त आदि भी इसके प्रमुख लक्षण हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+