VIDEO: गुरुग्राम में सनसनीखेज वारदात, सुरक्षा में तैनात गनर ने ही जज की पत्नी और बेटे को मारी गोली

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में उस समय हंगामा मच गया जब एक जज की पत्नी और बेटे को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना गुरुग्राम के सेक्टर 49 स्थित अर्काडिया मार्केट के पास हुई। बताया जा रहा है कि हमलावर शख्स एडिशनल सेशंस जज की सुरक्षा में तैनात हेड कॉन्स्टेबल है, जो जज के गार्ड के तौर पर तैनात था। उसी ने जज की पत्नी और उनके बेटे को उस समय गोली मारी जब वो अपनी कार में बैठे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी गनमैन को गिरफ्तार कर लिया है।

सेक्टर-49 में हुई वारदात

सेक्टर-49 में हुई वारदात

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि आरोपी हेड कॉन्स्टेबल ने सेक्टर-49 की मार्केट में एडिशनल सेशंस जज कृष्णकांत की पत्नी और बेटे को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आरोपी गार्ड ही सरकारी गाड़ी से जज की पत्नी और बेटे को लेकर बाजार आया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जज की पत्नी और बेटे को अस्पताल लेकर गई। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एडिशनल सेशंस जज की पत्नी और बेटे को मारी गोली

एडिशनल सेशंस जज की पत्नी और बेटे को मारी गोली

आर्केडिया शॉपिंग सेंटर के पास एडिशनल सेशंस जज कृष्णकांत की पत्नी और बेटे को गोली मारने की सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 3.30 बजे के आसपास हुई जब बाजार में काफी लोग मौजूद थे। गोली की आवाज सुनते ही वहां सनसनी फैल गई। चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल छा गया। इस बीच पुलिस टीम ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया।

घटना का VIDEO आया सामने

पूरे मामले का वीडियो सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि जज की पत्नी और बेटे को गोली मारने के बाद आरोपी गार्ड बेखौफ अंदाज में काफी देर तक वहीं घूमता रहा। इस दौरान उसने जज के बेटे को गोली मारने के बाद उसे बोरी की तरह हाथों में उठा कर गाड़ी के अंदर डालने की कोशिश की। हालांकि वो ऐसा नहीं कर सका तो उसने लड़के को सड़क पर ही फेंक दिया। गोलीबारी की घटना के बाद वारदात वाली जगह को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+