गुरुग्राम: डॉक्टर की पत्नी को लिफ्ट में छेड़ने लगा बिनेसमैन का बॉडीगार्ड, दी जान से मारने की धमकी
गुरुग्राम। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक बिजनेसमैने के बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया गया है। उसने 22 साल की एक महिला के साथ छेड़खानी की थी और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक महिला अपने डॉक्टर पति के साथ एमजी रोड स्थित एक सोसायटी में रहती है। महिला का फ्लैट चौथे फ्लोर है तो उसी बिल्डिंग में बॉडीगार्ड ग्राउंड फ्लोर पर किराए पर रहता है।

पीडि़त महिला के मुताबिक मंगलवार की रात गार्ड ने पीछा किया और लिफ्ट में घुस गया। गार्ड ने जब छेड़खानी शुरू की तो रोकने पर गाली-गलौज करने लगा। महिला ने बताया कि किसी तरह वो चौथे फ्लोर पर पहुंची और अलार्म बजाया। अलार्म बजने पर बॉडीगार्ड ने अपनी रिवॉल्वर निकाल ली और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान राकेश कुमार के तौर पर हुई है जो झज्जर का रहने वाला है। पुलिस ने बॉडीगार्ड का आर्म लाइसेंस भी सीज कर दिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि राकेश कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications