CCTV फुटेज में खुलासा, मुस्लिम युवक की ना टोपी फेंकी गई और ना कुर्ता फाड़ा गया
नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम में सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद के पास कथित तौर पर एक मुस्लिम युवक की टोपी फेंकने और उससे जबरन 'जय श्रीराम' बुलवाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले को लेकर सोमवार को जमकर सियासत हुई थी। बीजेपी के नवनिर्वाचित सांसद गौतम गंभीर ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की तो उनपर भी निशाना साधा जाने लगा। गुरुग्राम पुलिस ने अब मुस्लिम युवक की पिटाई के मामले में बड़ा खुलासा किया है।

ना टोपी फेंकी गई और ना ही कुर्ता किसी ने फाड़ा
पुलिस की जांच में पाया गया है कि मुस्लिम युवक मोहम्मद बरकत अली के साथ मारपीट ज़रूर हुई थी, लेकिन ना तो उसकी टोपी फेंकी गई और ना ही उसका कुर्ता किसी ने फाड़ा था। इसके पहले, मुस्लिम युवक ने बताया था कि जब वह नमाज पढ़कर आ रहा था तो रास्ते में कुछ लोगों ने उसकी परंपरागत टोपी उतार दी और तमाचा जड़ दिया था। युवक के इस आरोप के बाद सोमवार को जमकर सियासत होती रही।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुआ खुलासा
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज देखने पर मालूम हुआ है कि युवक का टोपी फेंकने और कुर्ता फाड़ने का आरोप सही नहीं है। सीसीटीवी के मुताबिक, मुस्लिम युवक को आरोपी ने नहीं, बल्कि एक अन्य युवक ने रोका था। सीसीटीवी फुटेज में ना तो युवक की टोपी फेंकी गई और ना ही उसके कपड़े फाड़ने की कोई घटना दिखाई दी।

पुलिस ने बताया मारपीट की मामूली घटना
पुलिस ने बताया कि कहासुनी के बाद दोनों में हाथापाई हुई थी और इस दौरान मुस्लिम युवक की टोपी गिर गई थी। युवक ने खुद ही टोपी को उठाकर जेब में रख लिया था। उसे किसी ने हाथ नहीं लगाया। हालांकि, सीसीटीवी में दिख रहा है कि मुस्लिम युवक के हाथ पर आरोपी डंडा मार रहा है। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कम से कम 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में देखा जा सकता है कि मारपीट के बाद मामला शांत हो गया था। झगड़ा होते देख एक और शख्स नजदीक पहुंचता है और दोनों को अलग करता है।

पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है
पुलिस ने इस मामले को मारपीट की मामूली घटना बताते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व छोटी सी मारपीट की घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकी ये शराब के नशे में हुई मारपीट की मामूली घटना है। पुलिस ने फुटेज को लैब भेज दिया है ताकि आरोपी की पहचान हो सके। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया है। बता दें कि मुस्लिम युवक के आरोपों के बाद इसपर काफी बवाल मचा था। नवनिर्वाचित सांसद गौतम गंभीर ने कहा था कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जिसके बाद वे भी कुछ बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए थे।
मुस्लिम युवक ने कहा था- पारंपरिक टोपी पहनने की वजह से मारपीट की
मुस्लिम युवक ने अपनी शिकायत में कहा था कि चार अज्ञात लोगों ने उसके साथ पारंपरिक टोपी पहनने की वजह से मारपीट की और उसे धमकी दी। उसने यह भी आरोप लगाया था कि इन लोगों ने उससे भारत माता की जय नारा लगाने को भी कहा। आलम ने बताया था जैसा उन लोगों ने कहा वैसा ही किया, भारत माता की जय के नारे भी लगाए, फिर इन लोगों ने जय श्री राम का उद्घोष करने को कहा लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने सड़क पर पड़ी एक लाठी उठाई और उसे पीटना शुरू कर दिया।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications