गुरुग्राम के एंबियंस और नोएडा के DLF मॉल को उड़ाने की धमकी वाला आया ई-मेल, लिखा था- 'मारा जाएगा हर आदमी'

Noida DLF Mall News: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एंबियंस मॉल और नोएडा के डीएलएफ मॉल को शनिवार 17 अगस्त की सुबह धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। बम की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद मॉल में अचानक हड़कंप मच गया और लोगों को मॉल से बाहर निकाल दिया गया।

मॉल प्रशासन ने धमकी भरे ई-मेल की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस सेक्टर 10 स्थित डीएलएफ मॉल पहुंचीं और चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। वहीं,गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह 9:27 बजे एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला।

DLF Mall of India in Noida

ईमेल में लिखा था, "इमारत के अंदर मौजूद हर व्यक्ति मारा जाएगा, आप में से कोई भी बच नहीं पाएगा।" इसमें आगे लिखा था, "तुम मौत के लायक हो। मैंने इमारत में बम इसलिए लगाए क्योंकि मुझे अपनी ज़िंदगी से नफरत है। इस हमले के पीछे पैगी और नोरा हैं," और यह ईमेल [email protected] से भेजा गया था।

बम की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को तुरंत एंबियंस मॉल भेजा गया। तलाशी अभियान साढ़े चार घंटे तक चला। पुलिस आयुक्त विकास कौशिक ने कहा, 'एंबियंस मॉल में तलाशी अभियान खत्म हो गया है और कुछ भी नहीं मिला है। अब हमारी साइबर टीमें ईमेल भेजने वाले का पता लगा रही हैं। हमें सुबह 10 बजे सूचना मिली थी।

ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। वहीं, नोएडा DCP राम बदन सिंह ने बताया, "ये एक सुरक्षा ड्रिल थी, बीच-बीच में ऐसे कॉल आते रहते हैं तो हम कम समय में मॉल की जांच कर ले इसलिए ये किया गया था। इसमें फायर सर्विस, BDS टीम डॉग स्क्वॉड और पुलिस संयुक्त रूप से शामिल थी।"

हालांकि, मॉल प्राधिकारियों ने दोपहर करीब 1.35 बजे एक बयान में कहा कि एक सुरक्षा अभ्यास था। इस दौरान मॉल में मौजूद कई लोगों को बाहर निकाला गया और सुरक्षा जांच के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई थी। खबर के मुताबिक, यह धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 9.47 मिनट पर DLF प्रबंधन के मेल आईडी पर मेल आया है।

इसमें मॉल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। वहीं, इस संबंध में डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, पुलिस ने सुरक्षा मॉक ड्रिल किया था। हमें यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि मॉल अब खुला है और पूरी तरह से चालू है।

हमारे ग्राहकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और डीएलएफ सभी के लिए एक सुरक्षित और सुखद अनुभव सुनिश्चित करने के लिए उच्चतम सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए लगातार समर्पित है। आपको बता दें कि इस साल 1 मई को नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत कई स्कूलों में बम की धमकी वाले ईमेल मिला था, जो धमकियां झूठी निकली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+