Guru Nanak Jayanti: 30 नवंबर को मनाया जाएगा प्रकाश पर्व, इन कोट्स के साथ दें गुरुनानक जयंती की शुभकमनाएं

Guru Nanak Jayanti: 30 नवंबर को मनाया जाएगा प्रकाश पर्व, इन कोट्स के साथ दें गुरुनानक जयंती की शुभकमनाएं

Happy Guru Nanak Jayanti 2020 Wishes, Quotes: कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाया जाता है। इसे हम गुरु पूर्णिमा और गुरु पर्व के नामों से भी जानते हैं। सिख धर्म में गुरु पर्व का खास महत्व होता है। इस साल गुरु नानक देव की जयंती 30 नवंबर को मनाई जाएगी। इसी दिन कार्तिक मास की पूर्णिमा है। हर साल ये पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा को ही मनाया जाता है। सिख धर्म को मानने वाले लोग इस दिन गुरुद्वारे जाकर गुरु नानक देव जी के सामने मत्था टेकते हैं।

Guru Nanak Jayanti

जानिए गुरु नानक देव के बारे में?

Recommended Video

    Guru Tegh Bahadur Martyrdom Day: सिखों के नौवें गुरू से जुड़ी खास बातें | वनइंडिया हिंदी

    गुरु नानक देव शांति और सद्भाव के उपदेशक थे और उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब में संरक्षित किया गया है। पहले सिख गुरु गुरु नानक देव जी का जन्म लगभग आज से 551 साल पहले राय भोई दी तलवंडी नामक गांव में हुआ था, जो अब लाहौर, पाकिस्तान के पास स्थित है। यह स्थान ननकाना साहिब के नाम से भी प्रसिद्ध है। गुरु नानक देव के गुरुपर्व या प्रकाश पर्व का उत्सव उनकी जयंती से 15 दिन पहले शुरू होता है। उत्सव से 15 दिन पहले, लोग फेरिस करना शुरू करते हैं।

    कैसे मनाई जाती है गुरु नानक जयंती?

    प्रकाश पर्व गुरु नानक देव जी के याद में मनाया जाता है। इस दिन गुरुद्वारों में लंगर खिलाए जाते हैं, पाठ होते हैं। इस दिन सिख धर्म के लोग प्रार्थना करते हैं। इन सभाओं में गुरु नानक देव के द्वारा दी गई शिक्षाओं के बारे में बताया जाता है।

    जयंती के दो दिन पहले, सभी गुरुद्वारों में अखंड पथ का आयोजन किया जाता है और जन्मदिन से एक दिन पहले, एक जुलूस या नगरकीर्तन का आयोजन किया जाता है। हालांकि, इस वर्ष कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के कारण, त्योहार को अत्यंत सादगी के साथ मनाया जाएगा।

    पढ़ें, गुरुनानक जयंती पर शुभकमना संदेश

    - ''तुमने सिखाया उंगली पकड़कर चलना, तुमने बताया कैसे गिरने पर है संभलना, तुम्हारी वजह से आज हम पहुंचे इस मुकाम पे, गुरु पूरब बीते प्रभु नाम में हैप्पी गुरु नानक जयंती!''

    - ''मेरी गुरु नानक देव जी से कामना हे की, आपके सारे सपने पूरे हो और आपको सुखत जीवन मिले, गुरु नानक देव जी आप पर हमेशा कृपा बनाये रखे। गुरु नानक जयंती की बधाईयां।''

    -''नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाने सरबत दा भला, धन धन साहिब श्री गुरु नानक देव जी दे आगमन पुरब दी लख लख बधाई।''

    -''सतनाम वाहे गुरु, गुरु पर्व की असीमित शुभकामनाएं। आप सभी पर वाहे गुरु की मेहर हो!''

    -''दुनिया में कोई भी व्यक्ति भ्रम में ना रहे, बिना गुरु के कोई भी दुसरे किनारे तक नहीं जा सकता, गुरु नानक जयंती के शुभ दिन की खूब शुभकामनाएं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+