गुरमेहर के समर्थन में आए अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'हर घर से गुरमेहर निकलेगी'

एक ट्वीट में सवाल उठाया गया था- 'कथित देश विरोधी नारों के समय हर बार ABVP वहां कैसे मौजूद होता है? हर बार देश विरोधी नारों का वीडियो ABVP ही कैसे जारी करता है?'

नई दिल्ली। एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच टकराव से शुरू हुए विवाद के बाद सुर्खियों में आई दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा गुरमेहर कौर के पक्ष में अब राजनीतिक पार्टियां भी एकजुट हो रही हैं। मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके गुरमेहर का समर्थन किया तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ही डीयू की छात्रा के समर्थन में आवाज उठाई। केजरीवाल ने कहा कि देश विरोधी नारे लगवाने का काम बीजेपी और एबीवीपी के लोग खुद ही करते हैं।

केजरीवाल ने साधा निशाना

केजरीवाल ने साधा निशाना

ट्विटर पर आशुतोष मिश्रा नाम के एक हैंडल से किए गए ट्वीट के जवाब में केजरीवाल ने यह लिखा। ट्वीट में सवाल उठाया गया था- 'कथित देश विरोधी नारों के समय हर बार ABVP वहां कैसे मौजूद होता है? हर बार देश विरोधी नारों का वीडियो ABVP ही कैसे जारी करता है?' इसके जवाब में केजरीवाल ने लिखा, 'ये देश विरोधी नारे भाजपा/ABVP वाले खुद ही लगवाते हैं।' READ ALSO: सोशल मीडिया पर धमकी से डरी डीयू स्टूडेंट गुरमेहर कौर ने DCW से की शिकायत

उपराज्यपाल से मिलेंगे AAP नेता

उपराज्यपाल से मिलेंगे AAP नेता

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी के नेता दोपहर में 2:30 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल से मिलेंगे और गुरमेहर कौर को मिल रही धमकियों की शिकायत करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि गुरमेहर कौर को बीजेपी-एबीवीपी के लोग जबरन निशाना बना रहे हैं। गुरमेहर कौर को सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां मिल रही हैं। READ ALSO: रेप की धमकी मिलने पर शहीद की बेटी ने दिया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने भी किया समर्थन

राहुल गांधी ने भी किया समर्थन

सोशल मीडिया पर गुरमेहर को मिली धमकी

सोशल मीडिया पर गुरमेहर को मिली धमकी

दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में एक सेमिनार में जेएनयू के छात्र उमर खालिद को बुलाए जाने के विरोध में बवाल हुआ था। वामपंथी छात्र संगठनों ने एबीवीपी पर पथराव और मारपीट का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद गुरमेहर कौर ने एबीवीपी के खिलाफ बयान दिया था और यहीं से मामले ने दूसरा मोड़ ले लिया। सोशल मीडिया पर गुरमेहर को निशाना बनाया जाने लगा और उसे रेप की धमकी भी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+