गुरमेहर के दादा ने उनके लिए मांगी सुरक्षा, सिख समिति ने भी दिया साथ
गुरमेहर के दादा कंवलजीत सिंह और सिख कॉर्डिनेशन कमेटी ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर के के यादव को ज्ञापन देकर दिल्ली में उनके लिए सुरक्षा की मांग की है। इन दिनों गुरमेहर अपने घर पर जालंधर में हैं।
जालंधर। रामजस कॉलेज में विवाद के बाद चर्चा में आई दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा गुरमेहर कौर के दादा ने उसके लिए सुरक्षा की मांग की है। गुरमेहर के दादा कंवलजीत सिंह और सिख कॉर्डिनेशन कमेटी ने आज (बुधवार) को जालंधर के डिप्टी कमिश्नर के के यादव को ज्ञापन देकर उनसे पोती के लिए सुरक्षा की मांग की। उन्होंने गुरमेहर के लिए सुरक्षा दिल्ली में मांगी है। इन दिनों गुरमेहर जालंधर में अपने घर पर हैं, वो विवाद के बाद दिल्ली से जालंधर चली गई थीं।

22 फरवरी को दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में वामपंथी छात्र संगठनों और एबीवीपी के छात्रों में टकराव हुआ था। इस टकराव में वामपंथी छात्रों ने एबीवीपी पर हिंसा करने, लड़कियों के साथ बदतमीजी करने और पत्थर मारने के आरोप लगाए थे। इस विवाद के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा गुरमेहर कौर ने सोशल मीडिया पर एबीवीपी के छात्रों पर लड़कियों को रेप की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक कैंपेन शुरू किया।

इस कैंपेन के बाद कारगिल शहीद की बेटी गुरमेहर कौर की एक पुरानी वीडियो से एक तस्वीर निकाली गई, जिस पर वो जंग की खिलाफत करते हुए कह रही है कि उनके पिता को पाकिस्तान ने नहीं बल्कि जंग ने मारा। कौर की इस तस्वीर पर वीरेंद्र सहवाग और रणदीप हुड्डा जैसे बड़े नामों ने उसका मजाक उड़ाया। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया भद्दी गालियां दी गई और रेप की धमकी दी गई। केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने भी कौर पर सवाल उठाए और उसके दिमाग को खराब बताया। जिसके बाद गुरमेहर कौर दिल्ली छोड़ अपने घर जालंधर लौट गई।
गुरमेहर को धमकियों के बाद जालंधर जाने पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने उसको समर्थन देते हुए कहा कि कौर हमारी बेटी है और जरूरत पड़ी तो हम उसके हिफाजत के लिए खुद आएंगे। गुरमेहर के दादा कंवलजीत सिंह ने भी गुरमेहर का समर्थन करते किया और कहा कि मेरी पोती ने ऐसी कोई बात नहीं की जो देश के खिलाफ हो। कंवलजीत ने कहा ''उनकी पोती सिर्फ 21 साल की है और लोग जाने क्या-क्या बहस कर रहे हैं। एक सांसद और एक मंत्री ने भी बोल दिया कि ये देशद्रोह का काम है। उन्होंने कहा-मुझे अपनी पोती की चिंता नहीं है। अधिक से अधिक वे इसे मार ही देंगे ना। पहले भी अपना बेटा करगिल युद्ध के दौरान खो चुका हूं।''
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications