राम रहीम की वजह से 'टेंशन' में दूसरे कैदी, जेल में की हड़ताल!

रोहतक। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के मामले में दोषी पाए जाने के बाद हरियाणा की सुनारिया जेल में भेज दिया गया है। बलात्कारी बाबा के सुनारिया जेल पहुंचने से अन्य कैदियों की मुश्किलें बढ़ गई है। बाबा के कारण कैदियों को इतनी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कि उन्होंने जेल में ही प्रशासन के खिलाफ हड़ताल कर दी है।

कैदियों को उनके परिजनों से नहीं मिलने दिया जा रहा है

कैदियों को उनके परिजनों से नहीं मिलने दिया जा रहा है

सूत्रों के मुताबिक, जब से गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में पहुंचे है तभी से अन्य कैदियों को उनके परिजनों से नहीं मिलने दिया जा रहा है। इसके लिए जेल प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला दिया है। सजा काटने के लिए इस कारागार में पहुंच बाबा की वजह से कैदियों की खाने-पीने की व्यवस्था भी खराब हो गई है। इस 1,300 कैदियों की क्षमता वाली जेल में करीब 1,500 कैदी बंद है, उनका आरोप है कि प्रशासन उन्हें चादर और कंबल तक नहीं दे रहे हैं।

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim's Jail Story revealed by a Prisioner, Listen to him । वनइंडिया हिंदी
    बलात्कारी बाबा के कारण पूरा बैरक खाली कराया गया

    बलात्कारी बाबा के कारण पूरा बैरक खाली कराया गया

    पेशी के दौरान बाहर आए सुनारिया जेल के एक कैदी ने आरोप लगाया है कि जब 26 अगस्त को राम रहीम को इस कारागार में लाया गया तब उनके लिए एक पूरा बैरक खाली करा दिया गया। उस बैरक में करीब 13 कैदी थे, जिन्हें दूसरे बैरक में शिफ्ट किया गया।

    जेल में जाने के लिए उपायुक्त से मंजूरी लेनी पड़ रही है

    जेल में जाने के लिए उपायुक्त से मंजूरी लेनी पड़ रही है

    गुरमीत राम रहीम के कारण सिक्यॉरिटी इस कदर सख्त की गई है कि रोहतक जिला प्रशासन का कोई अधिकारी जेल में नहीं पहुंच पा रहा है। अगर किसी अधिकारी को जेल तक जाना है तो इसके लिए उपायुक्त से मंजूरी लेना जरूरी कर दिया गया है। गुरमीत राम रहीम कैदी बनाए जाने के कारण बाहर के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि जिला प्रशासन अधिकारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+