बाबा देख रहे थे ब्लू फिल्म.. मैं घबराई, पढ़िए वो चिट्ठी जिससे राम रहीम पर कसा शिकंजा

बाबा के हाथ में रिमोट, टीवी पर ब्लू फिल्म..मैं घबराई..पढ़िए वो गुमनाम चिट्ठी से जिससे राम रहीम पर कसा गया शिकंजा

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim: वो खत जिसने बाबा को पहुंचाया सलाखों के पीछे । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। सीबीआई की अदालत ने बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम को 20 सला की सजा सुनाई है। इससे पहले शुक्रवार को अदालत में गुरमीत के दोषी पाए जाने के बाद पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में डेरा के समर्थकों ने गुंडागर्दी की थी और वाहनों को आग लगा दी थी। गुरमीत को दो साध्वियों से रेप के मामले में सजा सुनाई गई है, ये 15 साल पहला है। गुरमीत के खिलाफ रेप करने का आरोप सबसे पहले 2002 में सामने आया था, जब एक साध्वी ने जुलाई 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को चिट्ठी लिख अपने साथ हुई घटना को बताया था और बाबा के कारनामों का जिक्र किया था। जानिए, चिट्ठी में साध्वी ने क्या लिखा था।

    rytjh

    तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम चिट्ठी

    तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम चिट्ठी

    ये चिट्ठी 10 जुलाई 2002 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लिखी गई, जिसका विषय डेरा में सैकड़ों लड़कियों के बलात्कार की जांच के बारे में है। चिट्ठी में साध्वी ने लिखा है- मैं पंजाब की रहने वाली हू और पांच साल से सिरसा में डेरा में सेवा कर रही हूं, मैं और सैकड़ों लड़कियां यहां 16-17 घंटे काम करती हैं। यहां हमारा शारीरिक शोषण किया जा रहा है और हमारा रेप गुरमीत राम रहीम कर रहा है। मैं बीए पास हूं और मेरे परिवार के लोग गुरमीत महाराज के अंध भक्त हैं। उन्हीं के कहने पर मैं साधु बनीं। साधु बनने के बाद एक दिन गुरमीत की प्रेमाशय ने मुझसे कहा कि महाराज मुझे बुला रहे हैं, अपने कमरे में।

    गुरमीत देख रहा था ब्लू फिल्म

    गुरमीत देख रहा था ब्लू फिल्म

    मुझे कहा गया कि तुम्हें डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने बुलाया है अपने कमरे में तो मैं सिर नीचा कर चली गई। उन्होंने बिस्तर के एक तरफ बैठने का इशारा किया। मुझे बहुत संकोच हो रहा था। पहले कभी बाबा के सामने इस तरह पेश नहीं हुई थी। वो भी रात का वक्त। बाबा के प्रति पूरी श्रद्धा होते हुए भी मन में अजीब सी आशंकाएं उमड़-घुमड़ रहीं थी। आखिर महिला जो मैं ठहरी।जब मेरी नजर कमरे में चल रही टीवी पर पड़ी तो बड़ा झटका लगा। पैरों तले जमीन खिंसक गई। जिसे प्रभु का अवतार मानकर श्रद्धा में सिर झुकाती चली आई, वह बाबाजी गंदी फिल्म चलाए बैठे थे।

    मेरी तरफ कुटिल मुस्कान फेरकर बाबा ने कुछ यूं इशारा किया कि मेरी नजर बिस्तर पर रखे रिवॉल्वर पर पड़ गई। मैं डरने लगी। अचानक बाबा ने मुझे मेरी मर्जी के विपरीत पकड़ लिया। अश्लील हरकतें करने लगे। उन्होंने कहा कि साधु बनने के बाद तुम्हारा तन हमारा है। मैने चिल्लाने की कोशिश की तो मुंह दबा दिया और कहा कि सरकार और मंत्री सब हमारे सेवक हैं। रिवाल्वर दिखाकर मुझे व घर वालों को जान से मारने की धमकी दी। पूरी रात गुरमीत राम रहीम ने रेप किया। एक बार बाबा राम रहीम रेप करने में सफल रहे तो फिर कई बार सिलसिला चला।

    यहां सभी लड़कियों के साथ ये हो रहा था

    यहां सभी लड़कियों के साथ ये हो रहा था

    लड़की ने लिखा है कि मुझे पता चला कि जितनी लड़कियां मुझसे पास यहां रहती हैं वो भी महाराज का शिकार हो चुकी हैं। हम दिखाने के लिए साध्वी हैं लेकिन हालत वेश्या जेसी है। कुछ समय पहले जब एक साध्वी ने अपने भाई से बताया तो वो उसे यहां से ले गया। वहीं जब एक साध्वी ने महाराज की करतूतों का खुलासा किया तो बाबा के हथियारबंद गुण्डों ने उसे घर में बंद कर जान से मारने की धमकी दी।

    इस लड़की ने काफी तफ्सील से लिखी इस चिट्ठी में कहा है कि मैं अपना नाम लिखूंगी तो मुझे और मेरे परिवार को मार दिया जाएगा। चिट्ठी में लड़की ने अपने और दूसरी साध्वियों की मेडिकल जांच की मांग की है। इस चिट्ठी को प्रधानमंत्री के साथ हरियाणा सीएम को भी भेजा गया। कई अखबारों को भी इसे भेजा गया। इसे 30 मई को 'पूरा सच' नाम के अखबार ने छापा था, तो मामला चर्चा में आया था। चिट्ठी लिखने के बाद साध्वी ने डेरा छोड़ दिया था। इसी की जांच सीबीआई कर रही थी और अब गुरमीत को कोर्ट ने दोषी पाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+