Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव: सेक्‍स स्‍कैंडल के चलते हुई बीजेपी की हार

नई दिल्‍ली। पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट उपचुनाव के नतीजे से भारतीय जनता पार्टी सकते में हैं। वो सीट जहां से विनोद खन्‍ना ने चार बार भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनवाया उनके मरते ही वो सीट कांग्रेस के हाथ में चली गई। कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के स्वर्ण सलारिया को 1.93 लाख वोट से हरा दिया। पंजाब में कांग्रेस छह महीने से सत्ता में है। ये चुनाव कांग्रेस सरकार के लिए विश्वास पत्र साबित हुआ था और सरकार ने जनता से इस समर्थन को लेने की लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। अब सवाल यह उठता है कि आखिर भाजपा को इतनी करारी शिख्‍सत मिली कैसे। तो आइए आपको एक सबसे बड़े कारण के बारे में बताते हैं।

गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव: BJP के हार का कारण बना सेक्‍स स्‍कैंडल

चुनाव में हार का सबसे बड़ा कारण बीजेपी और अकाली दल के दो नेताओं पर लगा दुष्‍कर्म का आरोप था। इन दो नेताओं में स्‍वर्ण सलारिया का भी नाम शामिल है। सलारिया के खिलाफ मुंबई की एक महिला ने शादी के नाम पर तीन दशक तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। इस महिला ने चुनाव प्रचार के दौरान ही स्वर्ण सलारिया के साथ कुछ निजी फोटोज भी सार्वजनिक कर दिए थे जिससे काफी बवाल खड़ा हुआ।

दूसरी ओर गुरदासपुर से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ अकाली दल नेता और पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह का वीडियो भी चुनाव के दौरान ही सार्वजनिक हुआ। इसके अलावा बीजेपी खेमे में एकजुटता का अभाव रहा और विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने खुलकर बीजेपी की कैंपेनिंग में हिस्सा नहीं लिया। जबकि कांग्रेस ने पूरी कोशिश करके अपने आप को एकजुट पार्टी के रूप में पेश किया और प्रताप बाजवा जैसे विरोधी भी खुलकर जाखड़ के समर्थन में रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+