श्रीनगर में सीआरपीएफ काफिले पर हमला, छह जवान घायल

श्रीनगर के पंथा चौक पर सीआरपीएफ के काफिले पर हमला, छह जवान घायल। शनिवार को इसी जगह पर इंडियन आर्मी के कॉन्‍वॉय पर हुआ था हमला।

श्रीनगर।सोमवार को श्रीनगर पंथा चौक पर सीआरपीएफ के काफिले पर एक बंदूकधारी ने हमला बोल दिया। इस हमले में तीन जवानों के घायल होने की जानकारी है।

श्रीनगर में सीआरपीएफ काफिले पर हमला, तीन जवान घायल

रविवार को हुआ है ग्रेनेड अटैक

सोमवार को हुए हमले में एक लड़की के अलावा छह सीआरपीएफ जवान घायल हो गए हैं। हमला उस समय हुआ जब काफिला शहर के पंथा चौक से गुजर रहा था, सीआरपीएफ के पीआरओ बी चौधरी के मुताबिक घाटी उप-चुनाव होने वाले हैं और इन चुनावों से पहले अलगाववादियों ने बहिष्‍कार का ऐलान किया है। उन्‍होंने कहा कि सीआरपीएफ पूरी तरह से अलर्ट पर है। उनका मानना है कि श्रीनगर में होने वाले उप चुनावों के चलते आतंकियों ने हमला किया है। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है।

आर्मी के काफिले पर हमला

आपको बता दें कि शनिवार को श्रीनगर के ही बेमिना इलाके में इंडियन आर्मी के काफिले पर फायरिंग हुई थी जिसमें दो जवान घायल हो गए थे। रविवार को जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों पर ग्रेनेड से हमला किया गया था। इसमें एक जवान शहीद और 11 लोग घायल हो गए थे। यह हमला जम्‍मू कश्‍मीर के नौहट्टा इलाके में किया था। रविवार शाम करीब सात बजे गंजबक्‍श पार्क के पास पुलिस दल पर ग्रेनेड फेंका गया। जिस समय हमला किया गया तब पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी से लौट रहे थे। यह फायरिंग उस समय हुई जब आर्मी का काफिला पारीमपोरा-पंथाचौक रोड से गुजर रहा था।शनिवार को जो घटना हुई है उस पर एक पुलिस ऑफिसर की ओर से जानकारी दी गई थी कि इस हमले में किसी की मौत नहीं हुई। शनिवार दोपहर 1.15 मिनट पर एसकेआईएमएस अस्‍पताल के पास से जब यह काफिला गुजर रहा था उसी समय उस पर फायरिंग हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+