पेरिस में बंधक संकट खत्म, सभी बंधक आजाद, हमलावर गिरफ्तार
नयी दिल्ली। पेरिस में बंधक संकट खत्म हो गया है। पुलिस ने हथियारबंद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। सभी बंधक सुरक्षित निकला लिए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर ने पोस्ट ऑफिस के भीतर दो लोगों को बंधक बना लिया था। ये बंधक संकट फ्रांस के प्रत्रिका चार्ली हेब्दो पर हुए आतंकी हमले से जुड़ा था या नहीं इसके बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाए हैं।

पुलिस के मुताबिक हथियारबंद आदमी बेतुके तरीके से बोल रहा था और ग्रेनेड तथा कालाशनिकोव हथियारों से लैस था। बंधक संटक की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबल ने कोलंबस इलाके को घेर लिया गया था और वहां हेलीकॉप्टर से भी नजर रखी जा रही थी। फ्रांस की राजधानी में पिछले हफ्ते आतंकवादी हमलों में 17 लोगों की मौत के बाद अब भी दहशत का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications