सोपोर में सेना के साथ मुठभेड़ में LeT का कमांडर ढेर
जम्मू कश्मीर के सोपोर में मिलिटेंट की सेना से मुठभेड़ जारी, पुलिस और जवान ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेरा, फोन सेवाएं ठप्प
सोपोर। घाटी में माहौल बेहतर होने का नाम नहीं ले रहे हैं, एक बार फिर से मिलिटेंट और जवान के बीच मुठभेड़ की जानकारी सामने आई है। सोपोर के बोंबई गांव के यदिपोरा इलाके में मुठभेड़ की जानकारी सामने आई है।

इसे भी पढ़े- कश्मीर सीमा पर सेना ने पूर्व पाकिस्तानी फौजी को पकड़ा
फोन सेवाएं ठप्प
मुठभेड़ में सेना की जवानों एलईटी के कमांडर अबू बकर को मार गिराया है। लंबे समय से चल रही मुठभेड़ अब खत्म हो गई है। द कश्मीर मॉनिटर के अनुसार सेना और मिलिटेंट के बीच आज सुबह मुठभेड़ शुरु हुई जिसके बाद सोपोर में फोन सर्विसेज को बंद कर दिया गया है।
पूरे इलाके को घेरा गया था
सूत्रों के अनुसार जवानों की मुठभेड़ पाकिस्तानी मिलिटेंट के साथ काफी देर तक चली, जिसमें दोनों तरफ से गोलीबारी की की खबर सामने आई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पूरे इलाके की फोन सुविधा को बंद कर दिया गया है। सेना और पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया था।
इसे भी पढ़े- कौन होगा नया सेना प्रमुख? ये तीन नाम सुर्खियों में
अनंतनाग में 3 आतंकी हुए थे ढेर
वहीं दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराए जाने की भी खबर है। आपको बता दें कि 8 दिसंबर को अर्वनी इलाके में तीन लश्कर ए तैयबा के तीन आतंकियों को जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications