केरल में बाढ़: फेसबुक पर किया अभद्र कमेंट, ओमान की कंपनी ने युवक को नौकरी से निकाला
कोच्चि। अरब देश ओमान की कंपनी ने केरल के एक युवक को नौकरी से निकाल दिया क्योंकि उसने बाढ़ पीड़ितों को लेकर संवेदनहीन पोस्ट फेसबुक पर किया था। लुलू ग्रुप इंटरनेशनल ने केरल के राहुल चेरू पलायट्टू को नौकरी से निकाल दिया, जो कंपनी की शाखा में कैशियर के रूप में काम करता था। युवक ने फेसबुक पर केरल में बाढ़ पीड़ितों की जरूरतों को लेकर मजाक बनाया था।
ये भी पढ़ें: केरल: तबाही में नहीं बची अंतिम संस्कार तक की जगह, पादरी ने खोले चर्च के दरवाजे

कंपनी की तरफ से एचआर ने राहुल को लैटर देते हुए कहा, 'यह सूचित करना है कि कंपनी ने केरल में मौजूदा बाढ़ की स्थिति के संबंध में सोशल मीडिया पर अत्यधिक असंवेदनशील और अपमानजनक टिप्पणियों के कारण तत्काल प्रभाव से आपकी सेवा समाप्त कर दी है।' हालांकि इसके बाद युवक ने माफी मांगी और कहा कि उसको अंदाजा नहीं था कि उसने कितनी बड़ी गलती कर दी है। बता दें कि यूएई ने केरल की मदद के लिए एक कमेटी बनाने का फैसला भी किया है। वहीं, कंपनी ने कहा कि केरल के हालात पर जिस प्रकार के कमेंट किए गए उसके बाद कंपनी ने तुरंत ही युवक की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
बता दें कि केरल सदी की सबसे भयंकर त्रासदी से गुजर रहा है जहां बारिश और बाढ़ के कारण राज्य में 350 से अधिक लोग मौत के मुंह में समा गए हैं। वहीं, इस त्रासदी के कारण 8 लाख से ज़्यादा लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। इडुक्की और एर्नाकुलम राज्य के बाक़ी हिस्सों से पूरी तरह कट गए हैं। राज्य में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: केरल: नेवी कमांडर ने बचाई थी दो महिलाओं की जान, छत पर पेंट से लिखा 'शुक्रिया'
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी?












Click it and Unblock the Notifications