गुजरात सीएम विजय रुपाणी की तबीयत बिगड़ी, भाषण देते-देते स्टेज पर गिरे

नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई। वडोदरा के निजामपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते-करते अचानक ही वो चक्कर खाकर गिर पड़े। उनके साथी नेताओं और सुरक्षा में लगे जवानों ने उनको संभाला। जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उनकी तबीयत सुधरी।

Recommended Video

    CM Vijay Rupani Health Update: मंच पर भाषण देते हुए चक्कर खाकर गिरे, तबीयत स्थिर | वनइंडिया हिंदी
    gujrat CM vijay rupani health deteriorated in a public meeting in vadodara collapses on stage

    विजय रुपाणी की तबियत अब ठीक बताई जा रही है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक ब्लड प्रेशर कम हो जाने की वजह से उनको चक्कर आ गया था। इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार है और चिंता की कोई बात नहीं है।अहमदाबाद में अस्पताल की ओर से बताया गया है कि विजय रूपाणी की हालत स्थिर है। ईजीसी और सीटी स्कैन सहित उनकी सभी मेडिकल जांच रिपोर्ट सामान्य हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें 24 घंटे अस्पताल में रखने के बााद छुट्टी दे दी जाएगी।

    जनसभा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, उसमें दिख रहा है कि विजय रुपाणी पहले बोलते-बोलते लड़खड़ाते हैं और फिर माइक को पकड़ने लगते हैं लेकिन नीचे गिर जाते हैं। ये देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत ही उनको संभालता है।

    गुजरात में 21 फरवरी को होने वाले निकाय चुनावों से पहले भाजपा नेता लगातार सभाएं कर रहे हैं। विजय रुपाणी भी इसके लिए सभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार शाम को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणीवडोदरा के निजामपुरा में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। जहां उनकी तबीयत बिगड़ी। बता दें कि गुजरात के छह नगर निगमों- अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर और भावनगर में 21 फरवरी को चुनाव होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+