गुजरात कैश कांड: नरेंद्र पटेल ने जारी किया वीडियो, बीजेपी ने की थी एक करोड़ पेशकश
नरेंद्र पटेल ने जो ऑडियो क्लिप मीडिया को दिए हैं उसमें वरूण पटेल उन्हें कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, 60 प्रतिशत राशि उन्हें बीजेपी की प्रेस कांफ्रेंस के बाद मिल जाएगी ।
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच हार्दिक पटेल के करीबी पाटीदार नेता नरेंद्र पटेल ने रिश्वतखोरी का कथित ऑडियो टेप जारी किया है। बीजेपी पर एक करोड़ रुपए देने का आरोप लगाने वाले पाटीदार नेता नरेंद्र पटेल ने सबूत के तौर पर एक सीडी पेश किया है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि इसी बातचीत में बीजेपी ज्वाइन करने के बदले पैसे ऑफर किए गए थे। नरेंद्र पटेल वहीं पाटीदार नेता हैं जिन्होंने पिछले हफ्ते एक प्रेस कांन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी में शामिल हो चुके वरुण पटेल के माध्यम से उनको एक करोड़ रुपए देने की पेशकश की गई थी और एडवांस के तौर पर उनको 10 लाख रुपये भी मिले थे।

नरेंद्र पटेल ने जो ऑडियो क्लिप मीडिया को दिए हैं उसमें वरूण पटेल उन्हें कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, '60 प्रतिशत राशि उन्हें बीजेपी की प्रेस कांफ्रेंस के बाद मिल जाएगी जबकि बाकी का पैसा अगले दिन पार्टी के एक कार्यक्रम में दिया जाएगा।'
गुजरात में चुनावी बिगुल बज चुका है और राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दल पाटीदार वोट पर नजर बनाए हुए हैं। पाटीदार आंदोलन के अगुवा नेता हार्दिक पटेल के कांग्रेस के साथ जाने की चर्चा है। वहीं हार्दिक पटेल के सहयोगी वरुण पटेल और रेशमा बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उधर ओबीसी-एससी-एसटी एकता मंच के नेता अल्पेश ठाकुर कांग्रेस में चले गए हैं। नरेंद्र पटेल की भी बीजेपी में जाने की चर्चा थी लेकिन उन्होंने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगा दिया है।









Click it and Unblock the Notifications