Gujarat: वड़ोदरा के बावामान पूरा इलाके में गिरी निर्माणाधीन इमारत, 3 मजदूरों की मौत, कई लोग दबे

Gujarat: वड़ोदरा में गिरी निर्माणाधीन इमारत, 3 मजदूरों की मौत, कई लोग दबे

नई दिल्ली। गुजरात के वड़ोदरा के बावामान पूरा इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने का बड़ा हादसा हो गया है। निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के दबे होने की आशंका है। एएनआई के मुताबिक अब तक इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है। तीनों ही मजदूर बताए जा रहे हैं, जो वहां इमारत निर्माण के कार्य में जुटे थे।

Recommended Video

    Gujarat के Vadodara में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी,तीन लोगों की मौत,कई घायल | वनइंडिया हिंदी
     Gujarat: Three persons died after an under-construction building collapsed in Bawamanpura in Vadodara late last night. Rescue operation underway.

    वहीं हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन का काम जारी है। दमकलकर्मी, प्रशासन और स्थानीय लोग मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने में जुटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत पहले से ही एक ओर झुकी हुई थी। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भी की थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। हादसे में घायल हुए लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

    आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही इसी तरह महाराष्ट्र के ठाणे के पास भिवंडी इमाके में तीन मंजिला इमारत गिर गई थी, जिसमें 39 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। करीब 4 दशक पुरानी जिलानी इमारत 21 सितंबर की सुबह करीब 3.45 बजे अचानक ढह गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ लोग सो रहे थे, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए। हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि एनडीआरएफ की टीम ने कई लोगों को मलबे से जिंदा निकाला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+