बोर्ड की परीक्षा में जब अध्यापक महोदय ने दे दिए 50 में से 80 नंबर, यूं हुआ खुलासा
अहमदाबाद। गुजरात में एक अध्यापक महोदय ने गणित के पेपर में एक छात्र को 50 में से 80 नंबर दे दिए। हालांकि अध्यापक की ये गलती बाद में पकड़ में आ गई लेकिन इसपर गुजरात सीनियर ऐंड हायर सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड को अपनी सफाई भी देनी पड़ी। जीएसएचएसईबी के एक अधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि उस छात्र की कॉपी दोबारा देखी गई।
ये भी पढ़ें: बाजार में आया 100 रुपये का नया नोट, जानिए इसके 5 खास फीचर्स

गुजरात में टीचर की बड़ी लापरवाही
जीएसएचएसईबी अधिकारी ने कहा कि जिस छात्र को टीचर ने 50 में से 80 अंक दे दिए थे, दरअसल, उसे 8 नंबर मिले थे। वहीं, खबर ये भी है कि इस टीचर के अलावा अन्य 3200 अध्यापकों को भी कॉपी चेक करने में गड़बड़ी के लिए समन किया जाएगा। इसमें वो अध्यापक शामिल होंगे जिन्होंने कॉपी चेक करने में 10 या इससे ज्यादा अंकों की गड़बड़ी की है।

3200 अध्यापकों ने की है कॉपी चेक करने में गड़बड़ी
बताया जा रहा है कि विज्ञान की कॉपी चेक करने में 657 टीचरों ने 10 या इससे ज्यादा अंकों की गड़बड़ी की है। इन सभी अध्यापकों को उनकी चेक की हुई कॉपी दिखाई जाएगी जिन्होंने ऐसी गलती है। एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा में एक-एक अंक का महत्व होता है और ऐसे में 10 या इससे अधिक अंकों की गड़बड़ी पर सवाल उठने लाजिमी हैं।

विज्ञान के पेपर में भी बड़ी गड़बड़ी
इसी प्रकार की एक और बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। विज्ञान के पेपर में एक छात्र को 15 नंबर अधिक दे दिए गए जबकि दूसरे को 13 नंबर ज्यादा दे दिए गए। बताया जा रहा है कि ये गलती अंकों को जोड़ने में हुई है। इससे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि ऐसी गलती किसी ने नहीं पकड़ी, जबकि कॉपी चेक किए जाने के बाद उनके नंबर मिलाए जाते हैं।
ये भी पढ़ें: राफेल डील पर चिदंबरम ने उठाए सवाल, विमान को इतनी जल्दबाजी में खरीदने की क्या जरूरत थी?












Click it and Unblock the Notifications