CAA Protest: गुजरात के बनासकांठा में भीड़ ने पुलिस की जीप को घेरा, सामने आया वीडियो
नई दिल्ली। नागरिकता कानून को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे है, ताजा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात से सामने आया है। यहां हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग हाथ में तिरंगा लिए सड़क पर उतरे और उपद्रव मचाया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और लाठीचार्ज कर आंदोनकारियों को भगाया। उधर कुछ उपद्रवियों ने पुलिस गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पथराव किया। इस हमले में पुलिस के 8 जवान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

8 पुलिसवाले गंभीर रूप से घायल
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद देशभर में हिंस प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को गुजरात में भी मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने गुजरात के अहमदाबाद और बनासकांठा में हिंसक प्रदर्शन किया और पुलिस पर हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और उसपर पथराव भी करने लगे। एक अन्य स्थान पर लोगों ने पुलिस की वैन को पलटने की कोशिश की। वहीं अन्य स्थानों पर हो रहे प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भीड़ से अपनी जान बचाई और वहां से निकलने में कामयाब रहे। लेकिन पत्थरबाजी में 8 पुलिसवाले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#WATCH Gujarat: Shots from different angles of Banaskantha protest yesterday, where protesters attacked a Police jeep. FIR has been registered against 3022 people, of which 22 people have been identified. #CitizenshipAmendmentAct pic.twitter.com/k5jmLYOz26
— ANI (@ANI) December 20, 2019
बनासकांठा से सामने आया वीडियो
गुजरात के बनासकांठा में गुरुवार को हुए एक हिंसक प्रदर्शन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के प्रदर्शनकारी पुलिस की जीप को घेरे हुए हैं और आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। वीडियो में एक पुलिस जीप को जोर से हिलाकर पलटने की कोशिश भी की जा रही हैं, हालांकि इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस जीप को निकलने के लिए रास्ता भी दिया। इस हिंसक प्रदर्शन में पुलिस ने 3022 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है वहीं, 22 लोगों की पहचान भी की जा चुकी है।
#WATCH Gujarat: Protesters pelt policemen with stones during demonstration against #CitizenshipAmendmentAct, in Ahmedabad. (Earlier visuals) pic.twitter.com/BAqk7LIWb9
— ANI (@ANI) December 19, 2019
पुलिसवालों पर लाठी-पत्थर बरसाते रहे प्रदर्शनकारी
अहमदाबाद के शाह ए आलम इलाके में भी उग्र भीड़ ने पुलिस वालों को निशाना बनाया। भीड़ को शांत करने पहुंची पुलिस पर भीड़ भारी पड़ गई। प्रदर्शनकारी लोगों को निशाना बनाया। लोग लाठी-डंडों से लोग पुलिसवाले को पीटते रहे। पुलिसवाले मदद मांगते रहे, लेकिन लोग रुके नहीं। वहीं भीड़ के बीच से कुछ लोग उनके बचाव के लिए सामने आए। कुछ युवक पुलिसवालों के सामने ढ़ाल बनकर खड़े हो गए और लोगों को रोकने की कोशिश करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications