गुजरात में नवरात्रि पर होगी स्कूलों में 9 दिनों की छुट्टी, सरकार ने कहा- बच्चों को भी मिले उत्सव का मौका

अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने नवरात्रि के मौके पर सभी स्कूल और कॉलेजों में 9 दिनों की छुट्टी की घोषणा की है। ये आदेश गुजरात में सभी बोर्ड के स्कूल और कॉलेजों पर लागू होगा। गुजरात सरकार के इस आदेश पर मंत्री विभवारीबेन दवे ने कहा कि गरबा और नवरात्रि गुजरात की संस्कृति का प्रतीक हैं और युवाओं को अगले दिन स्कूल जाने के टेंशन के बिना इस त्यौहार को मनाने का मौका दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: बागपत में मिले महाभारत युग के 'शाही' अवशेष, जांच में जुटी एक्सपर्ट की टीम

gujarat: Schools And Colleges to Get 9-day Navratri Vacation after two decades

विभवारीबेन दवे ने कहा कि बच्चों को स्कूल जाने की चिंता करने के बजाय नवरात्रि का त्यौहार मनाने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम रुपाणी और कई मंत्रियों ने इसका फैसला किया ताकि तनावमुक्त होकर आराम से नवरात्रि के दौरान उत्सव का आनन्द ले सकें। हालांकि कई स्कूलों ने सरकार के इस फैसले का विरोध भी किया है।

गुजरात सरकार की मंत्री ने कहा कि नवरात्रि के दौरान लंबी छुट्टियों के कारण दिवाली की छुट्टियों में कोई कटौती नहीं की जानी चाहिए। गुजरात में ये लगभग दो दशक के बाद हो रहा है कि सभी स्कूल और कॉलेजों की 9 दिनों की की आधिकारिक छुट्टी दी जा रही है। बता दें कि गुजरात में नवरात्रि के दौरान गरबा को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें: सावन के सोमवार पर घर बैठे करें भगवान शिव के दर्शन, पाएं मनचाहा फल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+