कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से झटका, गुजरात में अलग-अलग होंगे राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव

नई दिल्ली। गुजरात में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से आज तगड़ा झटका लगा है। मंगलवार को सुप्रीम ने कांग्रेस की गुजरात इकाई द्वारा दो राज्यसभा सीटों के लिए अलग-अलग उपचुाव कराने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि अमित शाह और स्मृति ईरानी को लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद गुजरात में राज्यसभा की दो सीटें खाली हो गई हैं।

चुनाव आयोग ने हलफनामे में क्या कहा?

चुनाव आयोग ने हलफनामे में क्या कहा?

दरअसल चुनाव आयोग ने कहा कि वो गुजरात की दो सीटों के लिए अलग-अलग चुनाव कराएगा। चुनाव आयोग का ये फैसला कांग्रेस को नागवार गुजरा क्योंकि इससे कांग्रेस को इससे नुकसान होने की उम्मीद है। इसके बाद कांग्रेस चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। कांग्रेस ने दोनों सीटों के लिए एक साथ चुनाव कराने की दलील दी थी, इसके बाद कोर्ट ने इस पर चुनाव आयोग से भी जवाब मांगा था। चुनाव आयोग ने अपने हलफनामे में कहा है कि गुजरात की जो दो सीटें खाली हुई हैं वो अचानक हुई हैं और कानून में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसमें कहा गया हो कि उनके लिए अलग चुनाव नहीं होने चाहिए।

पांच जुलाई को होंगे चुनाव

पांच जुलाई को होंगे चुनाव

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में यहा याचिका गुजरात विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता परेश धनानी की ओर से दायर की गई थी। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया है और अब यहां पर 5 जुलाई को चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गांधीनगर से चुनाव लड़े थे जहां उनकी जीत मिली है, दूसरी ओर से स्मृति ईरानी यूपी की अमेठी सीट से चुनाव लड़ीं और उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मात देते हुए जीत हासिल की हैं।

बीजेपी ने इनको बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने इनको बनाया उम्मीदवार

इधर बीजेपी ने सोमवार को साफ कर दिया है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर गुजरात में होने वाले राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीद्वार होंगे। इस ऐलान के कुछ घंटे बाद ही एस जयशंकर बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। दूसरी सीट पर जुगलजी माथुरजी ठाकोर चुनाव लड़ रहे हैं। इस तरह से बीजेपी ने दोनों सीटों के लिए अभी तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+