स्पा सेंटर में लड़की बनकर लड़के कर रहे थे मसाज, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार कराए जाने की शिकायत पर पुलिस की टीम ने जब स्पा सेंटर पर छापा मारा तो उसका सामना एक रोंगटे खड़े कर देने वाले सच से हुआ।
नई दिल्ली। मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार कराए जाने की शिकायत पर पुलिस की टीम ने जब स्पा सेंटर पर छापा मारा तो उसका सामना एक रोंगटे खड़े कर देने वाले सच से हुआ। स्पा सेंटर में पुलिस को सात ऐसे लड़के मिले, जो अपना सेक्स चेंज कराकर लड़की बन मसाज पार्लर में काम कर रहे थे। लड़कियां बने ये सभी लड़के थाइलैंड के थे और वहीं से सेक्स चेंज कराकर भारत आए थे। पुलिस ने इनके पासपोर्ट अपने कब्जे में लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला गुजरात के राजकोट शहर का है।

40 स्पा सेंटर पर छापा, 45 लड़कियां हिरासत में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकोट पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के कुछ स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम बनाकर करीब 40 स्पा सेंटर पर छापा मारा और 45 विदेशी लड़कियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इनमें से 7 लड़के हैं, जो सेक्स चेंज के जरिए लड़की बनकर स्पा सेंटर में काम कर रहे थे।

पुलिस ने जब्त किए पासपोर्ट
राजकोट के एसीपी मनहरसिंह जाडेजा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें काफी समय से इस बारे में सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने करीब 40 स्पा सेंटर पर छापा मारा। हिरासत में ली गईं विदेशी लड़कियों के पासपोर्ट पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। पुलिस इस मामले में पता लगा रही है कि क्या कुछ और लड़कियां भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि स्पा मालिकों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गंदा पर धंधा है
आपको बता दें कि इससे पहले भी स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी कराए जाने की घटनाएं सामने आईं हैं। पुलिस की मानें तो कम समय में ज्यादा पैसा कमाने की होड़ में लड़के और लड़कियां दोनों इस धंधे में उतर रहे हैं। सेक्स रि-असाइनमेंट सर्जरी के जरिए लड़के अपना सेक्स चेंज कराकर लड़की बन मसाज पार्लर में काम करते हैं। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द वो कुछ और स्पा सेंटर में भी छापेमारी करेगी।












Click it and Unblock the Notifications