गुजरात: राजकोट के एक Covid-19 अस्पताल में लगी भीषण आग, 5 की मौत

गुजरात: राजकोट के एक Covid-19 अस्पताल में लगी भीषण आग, 5 की मौत

राजकोट: Rajkot Hospital Fire: गुजरात के राजकोट जिले में गुरुवार (27 नवंबर) देर रात शिवानंद अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगी। इस भीषण हादसे में हॉस्पिटल में भर्ती पांच लोगों की मौत हो गई। शिवानंद अस्पताल एक कोविड-19 मरीजों के लिए अस्पताल है। आईसीयू वार्ड(ICU) में जिस वक्त आग लगी, उसमें 11 मरीज भर्ती थे, जिसमें से आग लगने की वजह पांच की मौत हुई है। सीएम विजय रुपाणी ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं

Recommended Video

    Gujarat Fire: Rajkot Covid Hospital में लगी आग, 5 मरीजों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    Rajkot

    इंडिया टूडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त शिवानंद अस्पताल में आग लगी हॉस्पिटल में उस वक्त 33 मरीज भर्ती थे। हादसे में मारे 6 लोग गए हैं। वहीं न्यूज एजेंसी एनएनआई ने दावा किया है कि 5 लोगों की मौत हुई है। भीषण आग होने की वजह से कई लोग झुलस गए हैं। मरीजों को घायल अवस्था में आनन-फानन में दूसरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    हालांकि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने के लिए मौके पर कई दमकल गाड़िया मौजूद हैं। स्थानीय अधिकारियों के पास यह विश्वास करने का पूख्ता सबूत है कि सबसे पहले आग आईसीयू से शुरू हुआ था। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

    शुरुआती इनपुट बताते हैं कि राजकोट के शिवानंद अस्पताल में आग लगने के दौरान कई मरीजों को गंभीर चोटें आईं। दमकल विभाग के मुताबिक आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान इस बात पर है कि मरीजों को सही मेडिकस सुविधा मिले। उन्होंने कहा है कि वह इस बात की जांच बाद में कराएंगे कि आखिर अस्पताल में देर रात आग कैसे लगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+