गुजरात चुनाव: कांग्रेस से बन गई बात, एनसीपी को मिल सकती है 8 से 9 सीटें

पहले चरण में एनसीपी को 3-4 सीटें मिलने की उम्मीद है।

नई दिल्ली। गुजरात चुनावों से पहले कांग्रेस और एनसीपी में बात बन गई है। कांग्रेस ने पाटीदारों के साथ डील करने के बाद एनसीपी के साथ भी गठबंधन का रास्ता निकाल लिया है। दोनों दल गुजरात विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। कांग्रेस और एनसीपी के बीच वार्ता को अंतिम रूप दिया गया है। खबर है कि कांग्रेस गुजरात में एनसीपी को 8 से 9 सीटें दे सकती है। आपको बता दें कि राज्य के विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख निकल चुकी है।

गुजरात चुनाव: कांग्रेस-NCP में बन गई बात, सीटों पर चल रही है बात

इससे पहले गठबंधन की बात ना बनने के कारण एनसीपी ने गुजरात चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। पहले चरण में एनसीपी के कुल 44 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था।अब खबरें हैं कि जैसे ही कांग्रेस एनसीपी की सीटों की घोषणा करती है, एनसीपी अपने उम्मीदवारों से नामांकन वापस लेने को कहेगी और अगर किसी वजह से नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया में समस्या आती है तो एनसीपी आरओ ऑफिस जाकर अपने उम्मीदवारों को चुनाव निशान ना देने की अपील करेगी।

पहले चरण में एनसीपी को 3-4 सीटें मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि पहले चरण में सौराष्ट्र, कच्छ और उत्तरी गुजरात की 89 विधानसभा सीटें आती हैं। पहले चरण की सीटों के लिए 9 दिसंबर को मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+