Gujarat Election 2022: वजन घटने के सवाल पर बोले अमित शाह- 'मेरी पत्नी यहां बैठी है उन्हीं से पूछ लो?', Video

Gujarat Election 2022 (अमित शाह): गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यहां दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहली वोटिंग 1 दिसंबर को और दूसरी वोटिंग 5 दिसंबर को होगी जबकि चुनावी नतीजे 8 दिसंबर को पता चलेंगे। इस बार वहां आप पार्टी के काफी एक्टिव होने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। जिसके बारे में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ी बात कही है। आज तक के पंचायत कार्यक्रम में अमित शाह ने साफ किया कि राज्य में एक बार फिर से कमल का ही फूल खिलने वाला है और किसी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

Amit Shah

शाह ने कहा कि 'जनता का प्यार और साथ हमेशा से भाजपा के साथ रहा है और हमें पूरा भरोसा है कि इस बार भी जनता हमारे साथ ही है। 1990 के बाद एक भी चुनाव बीजेपी नहीं हारी है, हमें जनता का आशीर्वाद मिला है। मुझे नहीं लगता कि यहां मुकाबला त्रिकोणीय है और ये बात आठ तारीख को साबित भी हो जाएगी।'

क्या भाजपा इस वक्त जीरो आप मिशन में जुटी है?

जब उनसे पूछा गया कि लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि भाजपा मुकाबले के ही कारण वहां पर पुरजोर कोशिशों में जुट गई है। जिस पर अमित शाह ने कहा कि 'मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं, जहां मुझे लगेगा कि ये सीट कमजोर है, वहां तो मैं जोर लगाऊंगा ना।' जिस पर उनसे सवाल किया गया कि 'क्या भाजपा इस वक्त जीरो आप मिशन में जुटी है?'

amit shah

इस पर अमित शाह ने कहा कि 'हर चीज को मिशन से जोड़ना गलत है। वैसे भी चुनाव जीतने के लिए लड़ा जाता है ना कि हारने के लिए।' इसके बाद अमित शाह ने एंकर राहुल कंवल से मुस्कुराते हुए कहा कि 'एक बार कबड्डी में उतरो मियां, सब पता चल जाएगा'। जिस पर कार्यक्रम में मौजूद हर इंसान जोर-जोर से हंसने लग गया।

'राजनीतिक वजन बढ़ा लेकिन शारीरिक वजन घटा'

इसके बाद राहुल कंवल के कहा कि 'आप से कबड्डी कौन करे? किसी को मजा नहीं आएगा आपसे कबड्डी करने में।' इसके बाद कंवल ने अमित शाह से पूछा कि 'एक चीज मुझे बताइए कि आपका राजनीतिक वजन तो बढ़ रहा है लेकिन शारीरिक वजन बहुत कम हो गया है, ये कैसे हुआ ?' जिस पर अमित शाह ने जोर से हंसते हुए कहा कि 'मेरी पत्नी यहीं बैठी हैं, बाद में उनको पूछ लेना कि ये क्यों हुआ है और कैसे हुआ है?'

amit shah

जिस पर कंवल ने अमित शाह की पत्नी सोनल शाह की ओर देखते हुए कहा कि 'मैम ऐसा कहा जा रहा है कि आपने ही सर को बोला कि एक बार ठान लो तो वजन कम हो जाएगा, क्या ये सच है?' इस पर सोनल शाह ने भी हंसते हुए कहा कि ' बाद में बताती हूं।' इसके बाद अमित शाह ने कंवल से कहा कि ' ऐसा है कि मेरे राजनीतिक वजन की चिंता आप ना करें और शारीरिक वजन कम होता है तो स्वास्थ्य के लिए अच्छा ही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+