Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana: क्या है मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना? गुजरात सरकार खर्च कर रही 10000 करोड़
Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana: गुजरात सरकार ने प्रदेश के किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना की शुरुआत की है। इन योजनाओं का लक्ष्य है कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए फसल नुकसान से किसानों की आय और आजीविका को स्थिर रखा जाए। हाल ही में सरकार ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए लगभग ₹10,000 करोड़ का मुआवजा पैकेज घोषित किया है।
मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना (MKSY) गुजरात सरकार की एक प्रमुख कृषि सहायता योजना है। प्राकृतिक आपदा जैसे कि सूखा, अतिवृष्टि और बेमौसम बरसात से पैदा हुए नुकसान की भरपाई के लिए वित्तीय सुरक्षा देने का काम करती है।

Gujarat Sarkar MKSY: फसल खराब होने पर मुआवजा
- इस योजना के तहत अगर किसी किसान की फसल 33% से 60% तक खराब होती है तो उसे ₹20,000 प्रति हेक्टेयर की सहायता दी जाती है।
- अगर नुकसान 60% से अधिक रहता है तो ₹25,000 प्रति हेक्टेयर तक (अधिकतम 4 हेक्टेयर) का मुआवजा मिलता है ।
- इसके लिए किसानों को कोई प्रीमियम देने की भी जरूरत नहीं होती है।
Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana: किसानों को खाते में मिलेगी रकम
गुजरात में बेमौसम बारिश के कारण राज्य के लगभग सभी 33 जिलों में भारी फसल क्षति हुई है। सरकार ने कहा है कि राहत राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डाली जाएगी। इससे किसानों को समय पर और बिना किसी देरी के लाभ मिलेगा। किसानों के लिए बीज-खाद खरीदने का मौसम आ रहा है। ऐसे में खाते में मिलने वाली रकम से बड़ी राहत मिलेगी।
Gujarat News: गुजरात सरकार करवा रही सर्वेक्षण
प्रभावित इलाकों में सर्वेक्षण और नुकसान आकलन तेज़ी से किया जा रहा है। सरकार की कोशिश है कि पहले से ही घोषित सहायता जल्द से जल्द वितरित की जा सके। इन योजनाओं के अलावा, गुजरात सरकार कृषि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार भी कर रही है। इससे किसानों को डीजल और बिजली लागत पर बचत होगी और उत्पादन लागत कम होगा। यह कदम कृषि विकास और ग्रामीण आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications