VIDEO: झाड़फूंक करने वालों के सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी के दो मंत्री, मचा बवाल
वायरल हो रहे वीडियो में गुजरात सरकार के शिक्षा मंत्री और राजस्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडासमा और स्थानीय विधायक और प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री आत्माराम परमार दिख रहे हैं।
नई दिल्ली। गुजरात में बीजेपी सरकार के दो कैबिनेट मंत्री विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इसकी वजह बना है उनका एक वीडियो जो झाड़फूंक करने वालों के कार्यक्रम का है। गुजरात सरकार के दोनों मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

गुजरात के शिक्षामंत्री ने विवाद पर दी सफाई
पूरा मामला शनिवार का है जब गुजरात के बोटाद जिले की बीजेपी इकाई ने एक झाड़फूंक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम का आयोजन बोटाद के घणादा कस्बे में स्थित एक मंदिर में किया गया। वायरल हो रहा वीडियो इस कार्यक्रम का है जिसमें गुजरात सरकार के शिक्षा मंत्री और राजस्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडासमा और स्थानीय विधायक और प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री आत्माराम परमार दिख रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि गुजरात सरकार के दोनों मंत्री बैठे हैं और तेज संगीत में झाड़फूंक करने वाले लोग लोहे की जंजीर से खुद को मार रहे हैं। वीडियो में तंत्र-मंत्र का प्रदर्शन किया जा रहा है।
झाड़फूंक करने वालों के सम्मान में आयोजित समारोह में गुजरात सरकार के मंत्रियों के पहुंचने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले में तर्कवादी जयंत पंड्या ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में गुजरात सरकार के मंत्रियों को शामिल होने से रोकने के लिए गुजरात के सीएम विजय रूपानी को पत्र लिखेंगे। जिससे अंधविश्वास को बढ़ावा देने से रोका जाए। जयंत पंड्या, 'भारत जन विज्ञान जथा' नामक एनजीओ के संचालक हैं। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से अपील करूंगा कि इस तरह के कार्यक्रमों पर रोक लगाई जिससे अंधविश्वास को बढ़ावा मिलता है।
पूरे विवाद के सामने आने के बाद गुजरात सरकार के शिक्षा मंत्री और राजस्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडासमा ने इसका खंडन किया उन्होंने कहा कि वो किसी भी अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि मैं उस कार्यक्रम में इसलिए शामिल हुआ क्योंकि वहां मौजूद लोग 'दैवीय शक्ति के उपासक थे', वो अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले नहीं थे। देखिए वीडियो...
Gujarat ministers Bhupendrasinh Chudasama & Atmaram Parmar attended an event to felicitate exorcists in Botad district. (10.06.2017) pic.twitter.com/E8FriffOOt
— ANI (@ANI_news) June 12, 2017












Click it and Unblock the Notifications