कोर्ट रूम से भागने पर मजबूर हुए जज और वकील, ये रही वजह

नई दिल्ली। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले की एक लोकल कोर्ट रूम में तेंदुआ घुसने की वजह से वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक ये तेंदुआ जिस समय कोर्ट रूम में दाखिल हुई उस समय वहां जज और वकील मौजूद थे। कोर्ट रूम में अचानक तेंदुआ देख सब हैरान रह गए। बड़ी मुश्किल से जज, वकील और बाकी स्टाफ ने तेंदुए को कोर्ट रूम में बंद किया और इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।

Gujarat: judge and lawyers had to flee from courtroom

सुरेंद्रनगर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि कोर्ट का सारा स्टाफ सुरक्षित है. वन विभाग की टीम रास्ते में हैं। दूसरी ओर कोर्ट के जज, वकील और अधिकारी भी तेंदुए को बाहर निकालने का इतंजार करते हुए दिखे। दरअसल जिस जगह ये कोर्ट स्थित है उसे चोटिल्ला कहा जाता है। कोर्ट के चारों ओर जंगल है। जंगल की वजह से वहां जानवर भी पाए जाते हैं। तेंदुए तो खासतौर से।

सचिवालय परिसर में घुस आया था तेंदुआ
बता दें कि किसी कार्यलय में जंगली जानवर के घुसने के यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले गुजरात में ही सचिवालय का आधे दिन का काम बाधित रहा। इसके पीछे भी तेंदुआ ही था। 5 नवंबर को सीसीटीवी में सामने आया था कि सचिवालय परिसर में एक तेंदुआ घुस आया था जिसकी वजह से वहां अफरातफरी मच गई थी। यहीं नहीं गुजरात में 21 नवंबर से 26 नवंबर के बीच तेंदुओं की वजह से 3 लोगों की जान जा चुकी है।

यह भी पढ़ें- पुलिस पिकेट से 50 कदम की दूरी पर पूरी रात बदमाशों का तांडव, डेयरी से 9 भैंसों को गाड़ी में ले भागे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+