OPINION POLL: गुजरात और हिमाचल में बन सकती है BJP की सरकार

ओपनियन पोल भाजपा के लिए राहत की खबर लेकर आया है। ओपनियन पोल में भाजपा गुजरात और हिमाचल दोनों राज्यों में सरकार बनाती हुई दिख रही है।

Recommended Video

    Gujarat and Himachal Opinion Poll : BJP to reclaim both states | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण साबित होने जा रहे विधानसभा चुनाव दरअसल भाजपा के लिए ही नहीं बल्कि विपक्ष के लिए भी अग्निपरीक्षा साबित होंगे। इस बीच इंडिया टुडे की तरफ से कराया गया ओपनियन पोल भाजपा के लिए राहत की खबर लेकर आया है। ओपनियन पोल में भाजपा गुजरात और हिमाचल दोनों राज्यों में सरकार बनाती हुई दिख रही है।

    OPINION POLL: BJP government can be formed in Himachal and Himachal

    इंडिया टुडे ग्रुप और AXIS MY INDIA की तरफ से गुजरात में कराए गए इस ओपिनियन पोल में 18,243 लोगों ने भाग लिया। इस पोल के मुताबिक भाजपा को गुजरात की कुल 182 सीटों में से 115 से 125 सीट आने की संभावना बताई जा रही है। वहीं कांग्रेस 57 से 65 सीटों के साथ दूसरे सीटों पर सिमटती दिख रही है। कुल वोट प्रतिशत में भी भाजपा 48 प्रतिशत वोट शेयर के साथ बाजी मारती दिख रही है जब कि कांग्रेस को 38 प्रतिशत वोट शेयर मिलता दिख रहा है।

    वहीं राज्य में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भी भाजपा उम्मीदवार विजय रूपाणी सबसे आगे दिख रहे हैं। ओपनियन पोल में 34 फीसदी वोट के साथ विजय रुपाणी राज्य में मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद दिखे। 19 फीसदी वोटों के साथ कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल मुख्यमंत्री पद की रेस में दूसरे स्थान पर रहे।

    हिमाचल में भी भाजपा सरकार
    ओपनियन पोल के मुताबिक गुजरात के साथ हिमाचल में भाजपा सरकार बनाती दिख रही है। पोल के मुताबिक भाजपा हिमाचल में कुल 68 सीटों में से 43 से 47 सीट के साथ बहुमत के साथ सरकार बनाएगी जब कि कांग्रेस 21 से 25 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहेगी। बता दें कि हिमाचल में अभी वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+